Royal Enfield Hunter 350 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, कलर और वेरिएंट

Royal Enfield Hunter 350: नई 2022 Royal Enfield Hunter 350 की कीमतें 1.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं और वे 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। कंपनी ने इसे 07 अगस्त 2022 को लॉन्च किया गया

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 10:36 AM
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 शानदार लुक और फीचर्स वाली पावरफुल बाइक है।

Royal Enfield Hunter 350: बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने आखिरकार भारत में अपनी नई बाइक हंटर 350 (Hunter 350) को लॉन्च कर दिया है। नई 2022 रॉयल एनफील्ड Hunter 350 की कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी कीमत 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। इसके लिए बुकिंग भी अब खुल गई है। जबकि टेस्ट राइड और डिलीवरी 10 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

यह मोटरसाइकल खास तौर पर इंडियन मार्केट में टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज के साथ ही जावा-येज्दी जैसी कंपनियों की मिड रेंज बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। पहले वेरिएंट का नाम हंटर 350 रेट्रो है। जबकि दूसरे वेरिएंट का नाम हंटर 350 मेट्रो है।

जानिए सभी वेरिएंट्स की कीमत


रेट्रो वेरिएंट मोटरसाइकिल का बेस मॉडल होगा। जिसमें कुछ ऐसे फीचर्स नहीं होंगे। जो मेट्रो वेरिएंट में मुहैया कराए गए हैं। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की प्राइस और वेरिएंट्स के बारे में बात करें तो Hunter 350 Retro variant की कीमत 1,49,900 रुपये है। वहीं Hunter 350 Metro variant Dapper Series की कीमत 1,63,900 रुपये है। टॉप वेरिएंट Hunter 350 Metro Rebel Variant की कीमत 1,68,900 रुपये है।

कलर ऑप्शन

इसे आठ कलर स्कीम में पेश किया गया है। जिसमें हंटर मेट्रो के लिए रिबेल ब्लैक, रिबेल रेड, रिबेल ब्लू, डैपर ऐश, डैपर व्हाइट और डैपर ग्रे शामिल हैं। इसके अलावा, हंटर 350 का रेट्रो वेरिएंट फैक्ट्री सिल्वर और फैक्ट्री ब्लैक शेड्स में है।

BMW ने भारत में लॉन्च की नई F 900 XR बाइक, जानिए क्या है कीमत और दूसरी खासियत

इंजन-पावर और फीचर्स

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 'J' प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जिस पर नई क्लासिक 350 और मीटियॉर 350 जैसी मोटरसाइकल बेस्ड है। नई 2022 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर है जो 6,100 RPM पर 20.2 bhp और 4,000 RPM पर 27 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें 36.2 kmpl के माइलेज का दावा किया गया है।

हंटर 350 के लुक और फीचर्स की बात करें तो इसमें राउंड शेप हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, राउंड शेप इंडिकेटर, सिंगल पीस सीट, प्लास्टिक साइड बॉक्स, टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, डुअल चैनल एबीएस, 17 इंच की स्पोक अलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर मोनोशॉक के साथ ही ट्रिपर नैविगेशन जैसे फीचर्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।