देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कार चलाना तो महंगा हुआ ही है। अब टू-व्हीलर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास स्कूटर है तो और ज्यादा मुश्किलें बढ़ जाती हैं। एक्टिवा, जुपिटर, मेस्ट्रो जैसे तमाम स्कूटर का माइलेज 40 से 45Km/l के करीब होता है। अब आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं। जिसमें आपके घर पर रखे स्कूटर का माइलेज बढ़ जाएगा। इस स्कूटर को एक किलोमीटर चलाने में करीब 70 पैसे खर्च होंगे।
