Tata Electric Vehicles Launch: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारत में एक स्पेशल इलेक्ट्रिक SUV कार लॉन्च कर दी है। इसे TATA CURVV इलेक्ट्रिक SUV नाम दिया गया है। इसके अलावा टाटा मोटर्स आने वाले दिनों में लॉन्ग रेंज Nexon EV और Altroz EV भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। Tata Motors के अनुसार, Curvv पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसके बाद में ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन भी मिलेंगे।
Tata Curvv को कूप रूफलाइन (ढलान वाला डिजाइन) के साथ डिजाइन किया गया है और यह Auto Expo 2020 में दिखाई गई Tata Sierra EV कॉन्सेप्ट का ही एक विकसित मॉडल है।
टाटा के मुताबिक, Curvv को मिड-साइज SUV के ऊपर और प्रीमियम SUV सेगमेंट के नीचे रखा जाएगा। यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
लॉन्चिंग से पहले इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार का एक टीजर भी जारी किया गया था। टीजर में इसके बाहरी डिजाइन की एक झलक दिखाई गई थी। इसमें गाड़ी का फ्रंट लुक दिखाया गया था, जिसमें LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) था, जो बोनट से थोड़ा ही नीचे लगे हुए हैं।
गाड़ी की प्राइमरी हेडलाइट्स कार के बम्पर पर हैं। हेडलाइट यूनिट ट्रायंगल शेप में हैं। टीजर में ग्रे मशीन-कट अलॉय व्हील भी देखने को मिले हैं। वाहन के पिछले हिस्से पर टाटा और EV के लोगो लगे हुए हैं।
टीजर में इसके घुमावदार बैक विंडशील्ड और स्लीक रूफ-माउंटेड स्पॉइलर के साथ, यह काफी आकर्षक लग रही है।
इस मॉडल के लिए Nexon को सपोर्ट करने वाले X1 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। उसके पिछले दरवाजे लंबे होंगे, छत को पतला किया जाएगा, और पूरे बैक एंड को फिर से डिजाइन किया जाएगा। गाड़ी के व्हीलबेस के लगभग 50 मिलीमीटर बढ़ने की उम्मीद है। यह लगभग 4.3 मीटर लंबा होने का अनुमान है।
शेयर बाजार में कैसा है टाटा मोटर्स का हाल?
मजबूत सेल्स वॉल्यूम के दम पर टाटा मोटर्स के शेयरों में तीन दिनों में छह फीसदी की तेजी आई है। CNBC-TV18 के साथ हाल ही में बातचीत में, Tata Motors में पैसेंजर व्हीकल्स के MD शैलेश चंद्र ने कहा था कि SUVs सेल्स को बढ़ावा दे रही हैं, जबकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ग्राहकों में आकर्षण पैदा कर रहे हैं।
हालांकि, उन्होंने कहा कि चिप की कमी की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन अनिश्चित बनी हुई है, और कंपनी इसे लेकर सप्लायर्स के साथ काम कर रही है।