टोयोटा इंडिया (Toyota India) ने भारत में टोयोटा हिल्क्स (Toyato Hilux) पिकअप ट्रक की बुकिंग शुरू कर दी है। गाड़ी को सिर्फ एक वेरिएंट में पेश किया जाएगा। टोयोटा के IMV-2 प्लेटफॉर्म पर आधारित, Hilux एक डुअल-कैब मॉडल के साथ आएगी, जिसमें प्रोजेक्टर लाइट्स होंगी, जो एक बड़े रेडिएटर ग्रिल को फ्लैंक करती हैं।
कार की बुकिंग ऑनलाइन 50,000 रुपए और डीलरशिप पर एक लाख रुपए से शुरू हो गई है। टोयोटा ने पुष्टि की है कि कार में भारत के लिए कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा।
हिलक्स ऑल मॉर्डन सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर के साथ आने की संभावना है, जिसमें क्रूज कंट्रोल, EBD के साथ ABS, कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और बहुत कुछ शामिल हैं।
गाड़ी 2.8-लीटर डीजल इंजन से ऑपरेट होगी, जिसे हमने पहले फॉर्च्यूनर लीजेंडर में भी देखा है। इंजन को 201 BHP का आउटपुट और 500 Nm का टार्क देने के लिए तैयार किया जाएगा।
हिलक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए लॉकिंग रियर डिफरेंशियल के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम होगा। पिकअप ट्रक टोयोटा के A-TRAC सिस्टम को भी स्पोर्ट कर सकते हैं।
यह सिस्टम उस पहिये पर एक ऑटोमेटिक ब्रेक लगाता है, जिसका ट्रैक्शन लूज हो जाता है और उस पहिये को पावर देता है, जिसमें ऑप्टिमल ट्रैक्शन है।