Get App

टोयोटा किर्लोस्कर ने लॉन्च की नई कैमरी हाइब्रिड सेडान, जानिए कीमत और खासियत

यह कार पेट्रोल इंजन से चलती है। इस सेडान कार में तीन डाइविंग मोड स्पोर्ट, इको और नॉर्मल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 3:14 PM
टोयोटा किर्लोस्कर ने लॉन्च की नई कैमरी हाइब्रिड सेडान, जानिए कीमत और खासियत
नई कैमरी हाइब्रिड कार लॉन्च

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor -TKM) ने बुधवार को भारत में अपना प्रीमियम सेडान कैमरी हाइब्रिड (Camry Hybrid) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 41.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

टोयोटा कैमरी के अपडेट में हल्के बाहरी कॉस्मेटिक बदलाव और एक बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। इसमें अब एक नए फ्रंट बंपर, ग्रिल दिए गए हैं।

इसके अलावा एक्सटीरियर हाइलाइट्स में नए डिजाइन किए गए 17-इंज और 18-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं। Toyota Camry Hybrid के नए डीप मेटल ग्रे कलर स्कीम को देखा जा सकता है। इसके अलावा इसके LED टेललाइट्स को भी मामूली अपडेट किया गया है। प्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

TKM के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अतुल सूद (Atul Sood) ने कहा कि कैमरी हाइब्रिड पॉवर लग्जरी का एक अच्छा संगम है। इसे हमने ग्राहकों के लिए शानदार ड्राइविंग एक्पीरियंस मुहैया कराने के लिए डिजाइन किया है। इसके साथ ही इसको प्रदूषण को कम करने के लक्ष्य को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है। इसमें अपनाई गई सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी जोरदा प्रदर्शन गति और कम उत्सर्जन का मिश्रण देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें