Get App

भारत में EV प्लांट लगाने जा रही वियतनाम की VinFast, क्रिएट होंगी 3500 तक जॉब्स

ऐसी खबर है कि भारत में शुरुआत में VinFast की योजना VF6, VF7, VF8 और VF9 इलेक्ट्रिक SUV उतारने की है। तमिलनाडु में लगाए जाने वाला प्लांट, विनफास्ट का भारत में पहला प्लांट होगा। ईवी और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का कंस्ट्रक्शन इस साल शुरू हो जाने की उम्मीद है। VinFast का यह भी कहना है कि वह पूरे देश में डीलरशिप नेटवर्क शुरू करने की तैयारी कर रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 06, 2024 पर 7:26 PM
भारत में EV प्लांट लगाने जा रही वियतनाम की VinFast, क्रिएट होंगी 3500 तक जॉब्स
VinFast को साल 2017 में शुरू किया गया था।

भारतीय बाजारों में बढ़ते अवसरों का फायदा लेने के लिए विदेशी कंपनियां लगातार देश में एंट्री कर रही हैं। ताजा अपडेट वियतनाम की व्हीकल कंपनी विनफास्ट (VinFast) से जुड़ा है। विनफास्ट तमिलनाडु में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्लांट लगाना चाहती है। यह प्लांट थूथुकुडी में होगा। ईवी प्लांट लगाने के लिए विनफास्ट ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता किया है। एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि विनफास्ट और तमिलनाडु सरकार ईवी प्लांट के लिए 2 अरब डॉलर तक के निवेश की दिशा में काम करेंगे। प्रोजेक्ट के पहले 5 वर्षों के लिए 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने का इरादा है।

तमिलनाडु में लगाए जाने वाला प्लांट, विनफास्ट का भारत में पहला प्लांट होगा। ईवी और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का कंस्ट्रक्शन इस साल शुरू हो जाने की उम्मीद है। इससे स्थानीय तौर पर 3000 से 3500 जॉब्स क्रिएट होंगी।

साल में कितने EV बनेंगे

VinFast को साल 2017 में शुरू किया गया था। इसने साल 2021 से इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाना शुरू किया। कंपनी Nasdaq पर अगस्त 2023 में लिस्ट हुई। विनफास्ट का कहना है कि तमिलनाडु प्रोजेक्ट के तहत ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता 1.5 लाख व्हीकल सालाना तक की होगी। बैटरी प्लांट की क्षमता को लेकर कोई डिटेल सामने नहीं आई है। कंपनी का यह भी कहना है कि वह पूरे देश में डीलरशिप नेटवर्क शुरू करने की तैयारी कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें