अगर आपके पास कोई वाहन है तो आपने देखा होगा कि एक वक्त के बाद उसके टायर खराब हो जाते हैं। ऐसे लाखों वाहन हैं, जिनके टायर हर साल खराब होते हैं। इनके खराब होने पर हम बदलवा देते हैं। इसके बाद हम पुराने टायरों की तरफ नहीं देखते हैं। कभी-कभी तो पुराने टायर को गैराज में ही छोड़कर चले जाते हैं। लेकिन कभी आपके मन में आता होगा कि पुराने टायरों का क्या होता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि देश की बहुत सारी कंपनियां इन खराब टायरों से साल में करोड़ों रुपये कमा लेती है। कुछ टायरों को रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाता है। वहीं कुछ टायरों के जरिए सीमेंट भी बनाई जाती है।
