WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर कई नए अपडेट्स जारी करता रहता है। ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके। साथ ही उन्हें कुछ ऐसे ही यूनिक फीचर्स मिल सके, जो चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार और मीनिंग फुल बना दे। इन दिनों कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। यह नया फीचर यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। ज्यादातर उन यूजर्स को काफी फायदा होगा जो आमतौर पर कॉन्फ्रेंस मीटिंग में रहते हैं। दरअसल WABetaInfo ने एक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी Do Not Disturb फीचर ला रही है। जिसमें यूजर्स आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर सकेंगे।
यूजर्स को मिलेगी मिस्ड कॉल की डिटेल
WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp डू नॉट डिस्टर्ब (Do Not Disturb) मोड के नाम से जल्द ही एक नया अपडेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपडेट को एक्विवेट करने के बाद कांन्फ्रेंस मीटिंग के दौरान आए कॉल की डिटेल यूजर्स को मिलेंगी। गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम (Google Play beta programme) के जरिए बीटा टेस्टर्स इस फीचर की मदद से सभी मिस्ड कॉल की डिटेल ले सकेंगे। इसके आने के बाद सभी बीटा यूजर्स मिस्ड कॉल हिस्ट्री के तहत सभी साइलेंट कॉल की टैगलाइन देख सकेंगे। ये हिस्ट्री उस दौरान की होगी जब यूजर्स अपने ऐप में Do Not Disturb को एक्टिवेट रहेगा। साइलेंट मोड में रखने के दौरान फोन पर आई सभी साइलेंट कॉल की डिटेल मिस्ड कॉल के रूप में यूजर्स को दिखेंगी।
फोन करने वाले को नहीं होगा मालूम
रिपोर्ट में आगे कहा कहा गया है कि कॉल करने वाले शख्स को पता नहीं चलेगा कि जिसे फोन किया गया है। उस यूजर ने अपने फोन पर Do Not Disturb मोड को इनेबल किया है। इसी वजह से उसने कॉल रिसीव नहीं की है। हालांकि कॉल न रिसीव करने वाले शख्स को मिस्ड कॉल के तौर पर जानकारी मिल जाएगी।
इस फीचर को फोन की सेटिंग्स में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने किसी भी फ्रेंड या फैमिली मेंबर के मैसेज और कॉल नहीं आएंगे। कहने का मतलब ये हुआ कि इसके जरिए आप बिना किसी डिस्टर्बेंस के अपने काम पर फोकस कर सकते हैं। साथ ही DND मोड में आई हुई कॉल को बाद में भी देख सकते हैं। अगर आपके WhatsApp में डीएनडी मोड ऑन है तो कॉल आने पर Silenced by Do Not Disturb का लेबल दिखाई देगा। इसके बाद आप बाद में डू नॉट डिस्टर्ब सेटिंग्स में जाकर इस लेबल में आई हुई कॉल की जानकारी हासिल कर सकते हैं।