Year-end Car Sale: Maruti Suzuki से Honda तक, अपनी गाड़ियों पर दे रही हैं भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर, देखें डिटेल
अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अभी समय अच्छा है। यहां कुछ डील और डिस्काउंट की जानकारी दी गई है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 9:23 PM
गाड़ियों पर एंड ऑफ द ईयर डील और डिस्काउंट की घोषणा (FILE)
अब जबकि 2021 अपने आखिरी महीने में है, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki से लेकर Tata Motors, Honda और Hundai जैसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने अपनी गाड़ियों पर एंड ऑफ द ईयर डील और डिस्काउंट की घोषणा की है। कई वाहन निर्माताओं ने कहा कि वे चिप की कमी के चलते जनवरी 2022 से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रहे हैं, जिसके कारण ज्यादा मांग के बावजूद प्रोडक्शन धीमा हो गया है।
अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अभी समय अच्छा है। यहां कुछ डील और डिस्काउंट की जानकारी दी गई हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगी:
इस महीने वेन्यू, क्रेटा, अल्काज़र, एलांट्रा, टक्सन और कोना ईवी मॉडल पर अभी तक कोई ऑफर नहीं आया है। इसके अलावा यहां आप इन गाड़ियों पर बचत कर सकते हैं:
- Santro और i20 40,000 रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध हैं।
- Grand i10 Nios और Aura 50,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं।
-ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
- CNG वेरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है।
टाटा मोटर्स
इस महीने टाटा पंच और टाटा अल्ट्रोज़ वेरिएंट पर कोई बेनिफिट नहीं मिल रहा है, लेकिन ये कुछ ऑफर हैं:
- डार्क एडिशन मॉडल को छोड़कर, हैरियर के सभी वेरिएंट पर 40,000 रुपS का एक्सचेंज डिस्काउंट और 25,000 रुपए तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट।
- खरीदार गोल्ड एडिशन को छोड़कर, सफारी के सभी वेरिएंट्स पर 40,000 रुपए तक की एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
- Tigor 10,000 रुपए की कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।
- Nexon पर 15,000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। Nexon EV पर XZ+ Lux, XZ+ वेरिएंट पर एक साथ 15,000 रुपए और 10,000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी की कारों पर भी कुछ आकर्षक डिस्काउंट हैं। यहां जानिए इसकी नेक्सा रेंज की कारों पर आपको क्या मिलेगा:
- मारुति इग्निस इस महीने 5,000 रुपए के कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपए की कॉर्पोरेट छूट पर उपलब्ध है।
- Baleno पर 15,000 रुपए की कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ मिल जाएगी।
- मारुति Ciaz 10,000 रुपए के कैश डिस्काउंट के साथ 25,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए के कॉर्पोरेट छूट पर उपलब्ध है।
- मारुति सुजुकी का प्रमुख मॉडल S-Cross, 20,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ आ रही है।
इनके अलावा, Alto, WagonR, Swift, Dezire, S-Presso भी 10,000-30,000 रुपए के डिस्काउंट पर मिल रही हैं।
होंडा
- होंडा Amaze पर 15,000 रुपए का डिस्काउंट, होंडा कस्टमर लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपए, एक्सचेंज बोनस 6,000 रुपए और कॉरपोरेट डिस्काउंट 4,000 रुपए है।
- आप होंडा सिटी (4th generation) को 22,000 रुपए की छूट, 5,000 रुपए के कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 9,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस पर खरीद सकते हैं।
होंडा Jazz 35,147 रुपए की छूट, 10,000 रुपए तक की नकद छूट या 12,147 रुपए तक FOC एक्सेसरीज के साथ-साथ 5,000 रुपए के कार एक्सचेंज पर छूट और कस्टमर लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपए पर उपलब्ध है।