Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा ऐप (Bharat Jodo Yatra App) ने अपना नया फीचर 'फाइंड माई फोटो' (Find My Photo) पेश किया है। इसके जरिए लोग यात्रा में शामिल होने के दौरान अपनी तस्वीरों और फोटो को आसानी से खोज पाएंगे। इस फीचर को AI-बेस्ड फोटो सर्च इंजन ऑपरेट करता है। इसकी मदद से यात्री अपने यादगार पलों को बिना किसी परेशानी के ढूंढ सकते हैं। इस अनोखे फीचर से लोगों को यात्रा के दौरान फोटोग्राफर टीम की तरफ से ली गई तस्वीरों को आसानी से खोजने में मदद मिलेगी।
Bharat Jodo Yatra App पर कैसे ढूंढें अपनी तस्वीर-
AI-बेस्ड फोटो सर्च इंजन काफी ज्यादा सटीक है और यह किसी व्यक्ति के चेहरे को पहचानने और केवल उस व्यक्ति की तस्वीरें दिखा सकता है। इससे यूजर्स के लिए उन तस्वीरों को ढूंढना आसान हो जाता है, जो उन्हें चाहिए।
फाइंड माई फोटो फीचर के यात्रियों के बीच लोकप्रिय होने की उम्मीद है, क्योंकि यह यात्रा के दौरान ली गई तस्वीरों को खोजने के लिए उन्हें एक सुविधाजनक तरीका देता है। यह यात्रा की यादों को संजोने और उन्हें अपने पास रखने का भी एक शानदार तरीका है।
क्या है भारत जोड़ो यात्रा?
कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई। ये यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी और जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। 150 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली (Delhi) पहुंचेगी, और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद, ये BJP शासित उत्तर प्रदेश (UP), हरियाणा (Haryana) में जाएगी और अगले महीने पंजाब (Punjab) से होते हुए, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में प्रवेश करेगी।