Ceiling Fan: गर्मी का सीजन आ चुका है। लोगों के घरों में पंखे चला शुरू हो गए हैं। पंखे पूरे ठंड के मौसम में बंद रहते हैं। इसके बाद जैसे गर्मी दस्तक देती तो फिर से पंखों का इस्तेमाल शुरू हो जाता है। जिस तरह से हम AC की सर्विस कराते हैं ठीक उसी तरह से हमें पंखें को भी साफ करके ही चलाना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए तो पंखे की हवा कम हो जाती है और वो जल्द खराब भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपका पंखा पुराना हो गया है। हवा कम दे रहा है तो हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं। जिसके जरिए आपका पंखा हवा से बातें करने लगेगा।
स्लो हो चुके पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए आपको एक डिविस लगानी होगी। इस डिवाइस की कीमत में बाजार में करीब 60-70 रुपये हैं। यानी नया पंखा खरीदने के बजाय सिर्फ 70 रुपये में आपका पंखा फर्राटेदार हो जाएगा।
आमतौर पर लोग पंखें की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लेड साफ कर लेते हैं। इसके बाद भी अगर आपका पंखा ज्यादा हवा नहीं दे रहा है तो उसमें लगा कैपिसिटर बदल देना चाहिए। इससे आप फर्राटेदार हवा पा सकते हैं। आमतौर पर कैपेसिटर 70-80 रुपये के बीच आता है। इसके लिए आपको एक टेक्नीशियन को घर बुलाना पड़ सकता है। हालांकि अगर आप खुद कैपिसिटर लगाना जानते हैं तो खुद ही लगा लें। बस पुराना वाला निकालते समय इसकी पॉजिशन देख लें। इसके बाद अपने हिसाब से बदल दें। इस तरह कैपेसिटर को बदलने से पंखे की स्पीड तेज हो जाएगी। हवा का सर्कुलेशन पूरे कमरे में बढ़ जाएगा।
अगर आपने पिछले काफी समय से पंखे की सर्विस नहीं कराई है तो आपको सबसे पहले पंखे की सर्विस कराना बेहद जरूरी है। इससे पंखे के स्लो होने की परेशानी खत्म हो जाती है। पंखे की सर्विस कराने पर इसमें ग्रीसिंग और वायरिंग भी की जाती है जिससे पंखे की लाइफ और भी बढ़ जाती है और वो फास्ट भी हो जाता है।
पावर सप्लाई का ट्रिप करना
अगर आपके घर में पावर सप्लाई ऊपर-नीचे होती है। इससे पंखे की स्पीड पर असर पड़ता है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि पंखे का इस्तेमाल न करें।