Chrome Security Warning: भारत सरकार ने जारी किया क्रोम यूजर्स के लिए 'हाई रिस्क अलर्ट', कहीं आप भी तो खतरे में नहीं?

Chrome Alert: CERT-In की सुरक्षा चेतावनी क्रोम के फीचर्स में खामियों को लेकर है, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। एक साइबर हमलावर किसी यूजर को एक विशेष रूप से बनाए गए वेब पेज पर जाने के लिए मनाकर इन खामियों का फायदा उठा सकता है

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 11:02 PM
Story continues below Advertisement
Chrome ब्राउजर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है, जो इसे हैकर्स के लिए एक प्रमुख टारगेट बनाता है

Chrome Security Warning: भारत सरकार ने हाल ही में विंडोज, मैक और लिनक्स यूजर्स के लिए एक नई क्रोम सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) द्वारा 6 जून को जारी की गई है, जिसमें गूगल क्रोम के प्लेटफॉर्म जैसे विंडोज, macOS और लिनक्स के यूजर्स के लिए 'उच्च-गंभीरता' (high-severity) का अलर्ट शामिल है। Chrome ब्राउजर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है, जो इसे हैकर्स के लिए एक प्रमुख टारगेट बनाता है, खासकर यदि उनके पास सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर डेटा चुराने का अवसर हो।

Chrome में क्या है खतरा?

CERT-In की सुरक्षा चेतावनी क्रोम के फीचर्स में खामियों को लेकर है, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। CERT-In के अपने नोट में बताया गया है, 'ये खामियां क्रोम में Compositing और libvpx में 'यूज आफ्टर फ्री', Background Fetch API, FileSystemAccess API, Messages, BFCache और Tab Strip में अनुचित कार्यान्वयन और V8 में 'आउट ऑफ बाउंड्स राइट' के कारण मौजूद हैं। एक साइबर हमलावर किसी यूजर को एक विशेष रूप से बनाए गए वेब पेज पर जाने के लिए मनाकर इन खामियों का फायदा उठा सकता है।'

कई लोग वेब ब्राउज करने, अपने बैंक खाते का विवरण खोलने और यहां तक कि मेल खातों को खोलने के लिए इसी ब्राउजर का उपयोग करते हैं। यदि हैकर सुरक्षा जांच को बायपास करने और यूजर को उनके डेटा को चुराने के लिए तैयार की गई वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए मना पाता है, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।

कौन है खतरे में?

विंडोज, macOS और लिनक्स पर क्रोम के ये है वो संस्करण जिन्हें यूज करने पर हो सकता है खतरा:


1- लिनक्स के लिए Google Chrome संस्करण 137.0.7151.55 से पहले के वर्जन।

2- विंडोज और मैक के लिए Google Chrome संस्करण 137.0.7151.55/56 से पहले के वर्जन।

यह भी बताया गया है कि हैकर बिजनेस और पर्सनल क्रोम यूजर्स को डेस्कटॉप पर भी निशाना बना सकते हैं।

तुरंत इंस्टॉल करें नया अपडेट

Crome ने खामियों की पहचान करते हुए यूजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया अपडेट भी पेश किया है। सभी यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करें ताकि वे संभावित हैकिंग प्रयासों से सुरक्षित रह सकें। आप नया क्रोम अपडेट इस प्रकार इंस्टॉल कर सकते हैं:

1- ब्राउजर में ऊपरी दाई ओर स्थित तीन बिंदुओं वाले मेनू तक पहुंचें।

2- 'हेल्प' पर क्लिक करें।

3- 'अबाउट गूगल क्रोम' पर क्लिक करें।

4- क्रोम अपने आप अपडेट की जांच करेगा और आपके संस्करण के लिए इसे इंस्टॉल करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।