Airtel का नया धांसू ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा 50 रुपये का डिस्काउंट, तुरंत ऐसे उठाए फायदा

एयरटेल अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स पर 50 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 6:30 PM
Airtel का नया धांसू ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा 50 रुपये का डिस्काउंट, तुरंत ऐसे उठाए फायदा

Airtel Prepaid Plan: लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान का रेट बढ़ा चुकी हैं। ये नई कीमतें लागू हुए लगभग एक महीना हो चुका है। अब सभी ग्राहक अपने लिए सस्ते प्लान की तलाश कर रहे हैं। अगर आप भी महंगे प्लान से परेशान हो गए हैं तो यहां हम आपको ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जो इस समय कूपन के साथ डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।

दिसंबर महीने की शुरुआत में एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने अपने सभी प्रीपेड प्लान्स को महंगा कर दिया था। अब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी में से एक एयरटेल अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स पर 50 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये छूट एयरटेल थैंक्स के सभी ग्राहकों को मिल रही है। आप ऐप के जरिये एयरटेल थैंक्स के ऑप्शन पर जाकर 50 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। आइएज जानते हैं एयरटेल के प्लान्स के बारे में..

एयरटेल का 359 रुपये का प्रीपेड प्लान


एयरटेल के 359 रुपये के प्रीपेड प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 SMS फ्री मिलेंगे। अगर यही प्लान एयरटेल के थैंक्स ऐप के जरिये लिया जाता है तो 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यही प्लान आपको 309 रुपये का पड़ेगा। ये प्लान एडिशनल 2GB डेटा के साथ आता है।

एयरटेल का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान

एयरटेल के 599 रुपये के प्रीपेड प्लान में 3GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 SMS फ्री मिलेंगे। अगर यही प्लान एयरटेल के थैंक्स ऐप के जरिये लिया जाता है तो 50 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। यही प्लान आपको 549 रुपये का पड़ेगा। यह प्लान Disney+ Hotstar Mobile के साथ आता है।  इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।