Airtel Vs Jio Vs Vodafone Idea: अगर आपका रिचार्ज प्लान खत्म हो जाए तो आप अचानक क्या करोगे? ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों के छोटू पैक काम आएंगे। मूवी या वीडियो या इमरजेंसी के समय ये छोटू पैक काम आ जाते हैं। यहां आपको एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और जियो के ऐसे ही छोटू प्लान 100 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 19 रुपये से शुरू है।
100 रुपये से कम में मिल जाएंगे छोटू रिचार्ज प्लान
100 से कम में Airtel के ये हैं बेस्ट प्लान
- 19 रुपये का प्रीपेड प्लान - ये कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। 19 रुपये के प्लान में में 2 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को 2 दिन में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 200MB डेटा भी मिलता है। हालांकि, इस प्लान में SMS नहीं मिलेंगे।
- 99 रुपये का प्रीपेड प्लान - ये स्मार्ट रिचार्ज प्लान है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 1 पैसा प्रति सेकंड का टॉकटाइम और 200 200MB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी SMS नहीं मिलेंगे।
100 से कम में Vodafone Idea के बेस्ट प्लान
- 49 रुपये का प्रीपेड पैक - इस पैक में 10 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 38 रुपये का टॉकटाइम और 100MB डेटा मिलेगा। हालांकि, इस प्लान में SMS नहीं मिलेंगे।
- 79 रुपये प्रीपेड पैक - इस प्लान में 21 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 64 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा भी मिलेगा। हालांकि, इस प्लान में SMS नहीं मिलेंगे।
- 99 रुपये का प्रीपेड पैक - इस पैक में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 200MB डेटा मिलता है लेकिन SMS नहीं मिलते।
100 रुपये से कम में Reliance Jio के ये हैं बेस्ट प्लान
- 75 रुपये के प्रीपेड प्लान - जियोफोन के 75 रुपये के प्लान में 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 एसएमएस और 23 दिनों के लिए कुल 2.5 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- 91 रुपये के प्रीपेड प्लान - जियोफोन के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 एसएमएस और 28 दिनों के लिए कुल 3 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।