Apple iPad 2022 भारत में लॉन्च, होम बटन हुआ गायब, जानिए कीमत और खूबियां

भारत में 10th Gen Apple iPad के वाई-फाई वेरियंट की कीमत 44,900 रुपये है, जबकि वाई-फाई प्लस सेल्युलर मॉडल 59,900 रुपये में मिलेगा

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 4:17 PM
10th Gen Apple iPad को ब्लू, पिंक, यलो और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

Apple iPad 2022 :  ऐपल ने हाल में कई नए प्रोडक्ट्स का ऐलान किया है, लेकिन इसमे सबसे ज्यादा चर्चा आईपैड प्रो 2022 (iPad Pro) की हो रही है। हालांकि, दिग्गज अमेरिकी कंपनी ने दो ‘प्रो’ मॉडलों के साथ 10वीं जेनरेशन का आईपैड (iPad) पेश किया। नए आईपैड को नैरो बेजल्स के साथ रिडिजाइन किया गया है, जिसमें कोई होम बटन नहीं है, एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और नई जगह पर लगा फ्रंट कैमरा है।

Apple iPad (2022) की भारत में कीमत

भारत में 10th Gen Apple iPad के वाई-फाई वेरियंट की कीमत 44,900 रुपये है, जबकि वाई-फाई प्लस सेल्युलर मॉडल का दाम 59,900 रुपये है। टैबलेट को ब्लू, पिंक, यलो और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। जैसा कि ऐप्पल ने जिक्र किया है कि कंपनी 2021 iPad 9th Gen के वाई-फाई मॉडल को 33,900 रुपये और सेल्युलर मॉडल को 46,900 रुपये में बेचती रहेगी। यह आईपैड 18 अक्टूबर से ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 26 अक्टूबर से शुरू होगी।


हालांकि, Apple अपने सभी आईपैड मॉडलों पर एजुकेशन डिस्काउंट्स की भी पेशकश करती है।

iPhone 13 और 14 के बाद अब Airpods भी भारत में ही बनाएगा Apple, सप्लायर्स को प्रोडक्शन शिफ्ट करने को कहा

Apple iPad (2022) की खूबियां

10th Gen Apple iPad 2022 में 6-कोर सीपीयू, 4-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ ए14 बायोनिक चिपसेट और 10.9 इंच रेटिना डिस्प्ले दी गई है। नया iPad (2022) 64 जीबी और 256 जीबी कन्फिगरेशंस में आता है।

Apple iPad 2022 टैबलेट नया मैजिक कीबोर्ड फोलियो सपोर्ट करता है। मैजिक कीबोर्ड फोलियो, फुल साइज़ बटन, 1mm ट्रैवल और जेस्चर सपोर्ट वाले एक ट्रैकपैड के साथ आता है। मैजिक कीबोर्ड फोलियो आईपैड से मैग्नेट के जरिए अटैच होता है और इसे चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती। यह टैबलेट भी अब ऐप्पल पेंसिल सपोर्ट करता है।

Apple या Facebook के मुनाफे में चाहते हैं हिस्सा? जानिए घर बैठे आप कैसे विदेशी शेयरों में कर सकते हैं निवेश?

कैसा होगा कैमरा

नए आईपैड में 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ रियर पर 12मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। फोन में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरे को अब छोटे बेजल से बड़े बेजल पर शिफ्ट कर दिया गया है। टैबलेट में सेल्युलर मॉडल के लिए वाई-फाई 6 सपोर्ट और 5G सपोर्ट मिलता है। ऐप्पल का यह भी कहना है कि बैटरी पूरे दिन तक चलेगी। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।