BSNL ने बदला अपना 187 रुपये का प्लान, पहले से ज्यादा मिलेंगे फायदे

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 187 रुपये वाले अपने प्रीपेड प्लान को बदल दिया है।

अपडेटेड Nov 18, 2021 पर 10:54 AM
bsnl775

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 187 रुपये वाले अपने प्रीपेड प्लान को बदल दिया है। पहले से ज्यादा बेनेफिट्स इस प्लान में जोड़ दिये हैं। अब इस प्लान में ग्राहकों को 24 दिन की जगह 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी ने इस प्लान को पहले से बेहतर कर दिया है।

बदल दिये प्लान के बेनेफिट्स

कंपनी ने इस प्लान में मिलने वाला डेटा लिमिट में भी बदलाव किया है। ये प्लान कंपनी के दूसरेअनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान्स 147 रुपये, 247 रुपये और 447 रुपये के साथ मिल जाएगा। इससे पहले कंपनी ने अपने 56 रुपये, 57 रुपये और 58 रुपये वाले प्लान्स में भी बदलाव किये हैं। बदलाव करनेके बाद BSNL के अब 56 रुपये वाला प्लान 54 रुपयेमें, 57 रुपये वाला प्लान 56 रुपये और 58 रुपये वाला प्लान 57 रुपये में मिल रहा है। कंपनी ने प्लान्स को सस्ता कर दिया है।


कंपनी ने दी जानकारी

BSNL Kerala ने ट्विटर पर अपनेप्रीपेड प्लान्स मेंबदलाव करने की जानकारी दी है। अब इस बदले हुए ये प्लान में ग्राहकों को 2GB डेटा, 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा ग्राहकों को मुंबई-दिल्ली के MTNL के नेटवर्क पर भी मिलेगा।

मिलेंगे ये सभी बेनेफिट्स

आपको बता दें प्लान के 2GB डेली डेटा की लिमिट खत्म होनेके बाद भी ग्राहक इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, स्पीड 80Kbps की हो जाएगी। BSNL के 187 रुपये वाले प्लान में रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में फ्री PRBT रिंगटोन्स भी मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।