Google vs Huawei: गूगल के एंड्रॉयड और एपल के आईओएस से होड़ में Huawei ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम हार्मोनीओएस पर 1 लाख ऐप जोड़ने की योजना बना रही है। इसे ट्रंप इफेक्ट माना जा रहा है। अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने जा रही है। पिछले बार के अनुभवों के हिसाब से चीन की कंपनी Huawei ने इसके लिए कमर कस ली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसी कड़ी के तहत कंपनी के चेयरमैन Xu Zhijun ने कहा है कि कंपनी की योजना हार्मोनीओएस के ऐपस स्टोर पर 1 लाख ऐप रखने की है।
