Jio का Cheapest प्लान, 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी और 100MB डेटा- लेकिन सिर्फ इन्हें मिलेगा फायदा

अगर आप इसके लिए एलिजिबल है तो आप इसे My Jio ऐप से ले सकते हैं

अपडेटेड Dec 16, 2021 पर 7:29 PM
Jio का Cheapest प्लान, 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी और 100MB डेटा- लेकिन सिर्फ इन्हें मिलेगा फायदा

Reliance Jio: जियो सबसे सस्ता 1 रुपये का प्रीपेड प्लान लेकर आया है। अपना अब तक का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 1 रुपये में लॉन्च कर दिया है। अगर आप इसके लिए एलिजिबल है तो आप इसे My Jio ऐप से ले सकते हैं।

जियो के 1 रुपये के प्लान के फायदे

जियो के 1 रुपये के प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 100 MB हाई स्पीड डेटा मिलती है। जब इस प्लान में 100 MB डेटा लिमिट खत्म हो जाएगी, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 60 kbps पर आ जाएगी। इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं दी गई है। यानी इस प्लान के जरिये आप अपने सिम को एक्टिवेट रख सकते हैं। जिन्ह सिर्फ अपने सिम को एक्टिवेट रखना है उनके लिए ये प्लान काफी काम आने वाला है।


ये बना सबसे सस्ता प्लान

ये जियो का सबसे सस्ता प्लान है। 1 रुपये का रिचार्ज प्लान अभी अन्य किसी कंपनी जैसे वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल या फिर BSNL और MTNL का नहीं है।

सिर्फ यही उठा सकते हैं फायदा

Jio का ये 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान सेलेक्टेड कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध है। यही कारण है कि ये माई जियो ऐप पर सबको नजर भी नहीं आ रहा है।

ऐसे कर सकते हैं ये प्लान एक्टिवेट

सबसे पहले आपको My Jio ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद आपको रिचार्ज सेक्शन में जाकर Value सेक्शन में जाना होगा और एक्टिवेट करना होगा।

भारत लिथिम इंपोर्ट घटाने और ईवी सेक्टर को बूस्ट देने के लिए कर रहा काम- अमिताभ कांत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।