Realme 9i 5G: रियलमी ने लॉन्च किया भारत का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन, कीमत ₹15,000 से भी कम, जानिए इसके फीचर्स

Realme 9i 5G के 4GB/64GB के बेस मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी है, वहीं इसके 6GB/128GB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को अपनी जेब से 16,999 रुपये खर्च करने होंगे

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 3:57 PM
Realme 9i 5G की बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी

रियलमी 9आई 5जी (Realme 9i 5G) को आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Realme 9 सीरीज के तहत लॉन्च किया गया कंपनी का 7वां स्मार्टफोन है और Realme 9i का 5जी वर्जन है। खास बात यह है कि कंपनी ने 4G मॉडल की तरह ही Realme 9i 5G को भी 15 हजार से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च किया है और दावा है कि यह इस सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन है।

Realme 9i 5G की भारत में कीमत

कंपनी ने रियलमी 9i 5G के 4GB/64GB के बेस मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी है। वहीं इसके 6GB/128GB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को अपनी जेब से 16,999 रुपये खर्च करने होंगे। Realme 9i 5G की बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी और ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, Realme.com और रियलमी के स्टोर्स से खरीद सकते हैं। रियलमी फोन की पहली बिक्री के दौरान ICICI बैंक और HDFC बैंक के कार्ड होल्डरों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Realme 9i 5G के फीचर्स


यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 SoC से लैस है। फोन 5GB तक के डायनेमिक RAM विस्तार और माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक के स्टोरेज एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 12 के साथ रियलमी 3.0 पर चलता है।

यह भी पढ़ें- इस Chemical stock में 20% की दमदार रैली, दो प्लांट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिलने की खबर का असर

Realme 9i 5G में 6.6 इंच की एक FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस क्षमता 400 निट्स की है। इसका पैनल 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें, तो फोन के बैक साइड में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें से एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और एक 2 मेगा पिक्सल का मैक्रो यूनिट शामिल है।

वहीं फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000 mAh की बैटरी के साथ आता है और 18W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 4G LTE, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, फिंगरप्रिंट रीडर, हेडफोन जैक और USB टाइप-सी चार्जर को सपोर्ट करता है।

Realme 9i 5G तीन रंगों में उपलब्ध है। इसमें सोलफुल ब्लू, रॉकिंग ब्लैक, मेटालिका गोल्ड शामिल है। रियलमी का दावा है कि उसका नया 5G स्मार्टफोन इस सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसकी चौड़ाई 8.1 मिलीमीटर है और वजन 187 ग्राम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।