Jio का सबसे शानदार प्लान, 100GB डेटा के साथ मलेगा Free Netflix, Disney+ Hotstar की सर्विस

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार प्लान मुहैया कराए हैं

अपडेटेड Jan 17, 2022 पर 5:01 PM
Jio का सबसे शानदार प्लान, 100GB डेटा के साथ मलेगा Free Netflix, Disney+ Hotstar की सर्विस

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार प्लान मुहैया कराए हैं। कंपनी के पास 99 रुपये से लेकर 3,499 रुपये तक के रिचार्ज प्लान हैं। जियो के कुछ रिचार्ज प्लान बेहद खास हैं। आज हम आपको रिलायंस जियो के  रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जहां कम कीमत में सभी OTT प्लेटफॉर्म के बेनेफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम फ्री मिल रहा है। साथ ही ये सभी फायदे मिल रहे हैं।

599 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। कुल मिलाकर 100GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद 10 रुपये प्रति जीबी चार्ज लगता है। प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही, जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।


मिलते हैं ये फायदे

इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान पर एक एडिशनल सिम कार्ड भी मिलता है।

मिलतe हैं इन सभी OTT प्लेटफॉर्म का फायदा

Jio के 599 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को Netflix के अलावा 1 साल के लिए Amazon Prime Video और Disney Hotstar+ का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इसमें ध्यान देना होगा कि इस प्लान के साथ 99 रुपये का जियो प्राइम का रिचार्ज होना भी जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।