Reliance Jio: जियो ने लॉन्च किया जबरदस्त सस्ता प्लान, 119 रुपये में मिलेगा 1.5GB डेटा और ये सभी फायदे

जियो के प्लान में आपको रोजना 1.5 GB डेटा के साथ कई बेनेफिट्स मिल रहे हैं

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 7:26 PM
Reliance Jio: जियो का जबरदस्त सस्ता प्लान, 119 रुपये में मिलेगा 1.5GB डेटा और ये सभी फायदे

Reliance Jio ने कम कीमत वाला प्लान प्रीपेड रिचार्ज पेश किया है। जियो ग्राहकों को खुश करने के लिए नये प्लान्स लेकर आई है जो सस्ते होने के साथ आपके लिए काम के भी साबित होने वाले हैं। जियो के प्लान में आपको रोजना 1.5 GB डेटा के साथ कई बेनेफिट्स मिल रहे हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio Rs 119 Prepaid Plan) के इस प्लान की कीमत 119 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री SMS का विकल्प भी मिलता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..

जियो का 119 रुपये का प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो के 119 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। 209 रुपये के प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, यानी यूजर्स को रोजाना 21GB डेटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 300 SMS मिलेंगे। जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, इसमें JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud जैसे जियो ऐप्स शामिल है। ये प्लान अपने बेनेफिट्स के हिसाब से सही मायने में काफी सस्ता है।


Airtel का 155 सबसे का प्लान प्लान

एयरटेल का सबसे सस्ता SMS प्लान 155 रुपये का है जिसमें यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में प्रतिदिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इसमें Prime Video फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक की मेंबरशिप भी मिलती है।

Vodafone-Idea का 179 रुपये का प्लान

Vodafone-Idea का सबसे सस्ता SMS प्लान 179 रुपये का है जिसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।