Jio के इस सस्ते प्लान ने मचा दी धूम, Hotstar, Netflix-Amazon Prime का फ्री में उठाएं फायदा, जानिए कैसे

Jio Recharge Plans: रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान में ढेर सारे फायदे हैं

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 10:38 AM
Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स की मौज!

Reliance Jio: टेलीकॉम में सेक्टर में धूम मचाने वाले रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए फिर से एक बड़ा तोहफा दिया है। नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने 600 रुपये से कम कीमत पर ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें हाई-स्पीड टेडा समेत OTT Apps का भरपूर मजा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें Disney Plus Hotstar, Netflix और Amazon Prime Video तीनों ही ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलता है।

399 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर कंपनी 75 GB हाई-स्पीड डेटा मुहैया कराती है। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 दिन 100 SMS फ्री मिलते हैं। डेटा खत्म होने के बाद प्रति GB 10 रुपये का चार्ज लगता है। इस प्लान में कंपनी Disney+ Hotstar, 1 साल के लिए Amazon Prime Video और Netflix का फायदा देती है। इसके अलावा Jio Tv, Jio Cinema समेत अन्य जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

BSNL का यह है सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 16 रुपये में मिलते हैं ढेर सारे फायदे


599 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के 599 रुपये के रिचार्ज कराने पर 100 GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की फ्री में सुविधा मुहैया कराई जाती है। इसके साथ ही इस प्लान के साथ 200 GB का डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलता है। इस प्लान में कंपनी Disney+ Hotstar, 1 साल के लिए Amazon Prime Video और Netflix का फायदा देती है। इसके अलावा Jio Tv, Jio Cinema समेत अन्य जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

कुल मिलाकर कहने का मतलब ये हुआ कि इन दोनों प्लान में डिजनी प्लस हॉटस्टार, ऐमजॉन प्राइम वीडियो या फिर नेटफ्लिक्स में अगर कुछ भी देखना चाहते हैं तो सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं है। बिना रिचार्ज कराए इस प्लान के तहत फ्री में फायदा उठा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।