Redmi Note 11 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें कीमत

Redmi Note 11 Pro सीरीज का Xiaomi का इसके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे..

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 2:53 PM
Redmi Note 11 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Xiaomi के Redmi Note 11 Pro सीरीज का इसके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। Redmi Note सीरीज में कंपनी अपने Pro वेरिएंट्स के अंदर कम दाम में ज्यादा फीचर्स दिये हैं। यही कारण है कि Redmi Note 11 Pro सीरिज पर स्मार्टफोन बाजार की नजरें लगी हुई थी। Redmi Note 11 Pro Series आज 9 मार्च को भारत में लॉन्च हो चुका है। इससे पहले कंपनी Redmi Note 11 और Redmi Note 11S को लॉन्च हो चुकी है।

ये होगी Redmi Note 11 Pro+ की कीमत

Redmi Note 11 Pro+ के 6GB रैम+128GB वर्जन की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होगी, जबकि 8GB रैम + 128GB वर्जन की कीमत 22,999 रुपये होगी। टॉप-एंड 8GB रैम + 256GB संस्करण की कीमत 24,999 रुपये होगी।


ये है शुरुआती कीमत

Redmi Note 11 Pro के 6GB RAM + 128GB वर्जन के लिए 17,999 रुपये (introductory price) से शुरू होता है, जबकि 8GB RAM + 128GB संस्करण की कीमत 19,999 रुपये (introductory price) होगी। Redmi ने उल्लेख किया है कि भविष्य में कीमत बढ़ सकती है।

ये हैऑफर

Redmi Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये होगी। यह घड़ी 15 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह Amazon, Xiaomi Mi प्लेटफॉर्म और अन्य खुदरा विक्रेताओं से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। Redmi ने यह भी घोषणा की कि Redmi लॉयल्टी प्रोग्राम मौजूदा Redmi फोन उपयोगकर्ताओं को नए Redmi Note 11 Pro सीरीज डिवाइस के लिए अपने पुराने Redmi फोन को एक्सचेंज करते समय 2000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

ये होंगे फीचर्स

सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह एक एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। इनमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया गया है। रियर कैमरा की बात करें तो Redmi Note 11 Pro 4G में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला क्वाड कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है। सेकेंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।