Google Security Feature: गूगल का नया सिक्योरिटी अपडेट, स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाए तो भी डेटा रहेगा सेफ, जानें कैसे

Google Security Feature: गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट किया है। ये फीचर यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। हम आपको बताएंगे कि ये फीचर कैसे आपकी मदद करेगा और आपके फोन की सुरक्षा में कैसे सुधार करेगा। इस नए अपडेट के बारे में जानें

अपडेटेड Apr 17, 2025 पर 8:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Google Security Feature: इस फीचर का अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल ने एक नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है, जो फोन की सुरक्षा को और भी मजबूत करेगा। इस फीचर के तहत, अगर फोन तीन दिनों तक लॉक रहता है, तो वो अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा। गूगल का ये कदम स्मार्टफोन को अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस से बचाने और डेटा सिक्योरिटी को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। जब फोन रीस्टार्ट होगा, तो यूज़र को उसे अनलॉक करने के लिए पासवर्ड, पिन या पैटर्न का उपयोग करना पड़ेगा, और फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसी सुविधाएं काम नहीं करेंगी।

ये नया फीचर गूगल प्ले सर्विस के लेटेस्ट वर्जन 25.14 में उपलब्ध है और इसे धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड डिवाइस यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अपने फोन को लंबे समय तक लॉक छोड़ देते हैं।

डेटा सिक्योरिटी में सुधार और अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस से बचाव


गूगल का ये नया फीचर डेटा सिक्योरिटी को बढ़ाने और अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है। जैसे ही फोन रीस्टार्ट होगा, अनलॉक करने के लिए पासवर्ड, पैटर्न या पिन की जरूरत होगी। फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसे फीचर काम नहीं करेंगे। इस उपाय से ये सुनिश्चित किया जाएगा कि अगर फोन किसी और के हाथ में चला जाए, तो वे आपका डेटा एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

iOS में भी मिलता-जुलता फीचर

ये फीचर iOS 18.1 अपडेट के 'इन-एक्टिविटी रीबूट' फीचर से मिलता-जुलता है। गूगल का ये फीचर भी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए है, ताकि फोन के खो जाने या चोरी होने पर डेटा की सुरक्षा बनी रहे।

फायदा सभी एंड्रॉयड डिवाइस यूजर्स के लिए

गूगल का ये नया फीचर सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि टैबलेट यूजर्स के लिए भी लागू होगा। हालांकि, अगर कोई यूजर रोजाना अपने फोन को लॉक और अनलॉक करता है, तो इस फीचर का उसके लिए कोई खास फायदा नहीं होगा। इसके अलावा, बैकअप फोन यूज़ करने वाले लोगों के लिए भी ये फीचर सहायक होगा, क्योंकि अगर फोन लंबी अवधि तक लॉक रहता है, तो वो अपने आप रीबूट हो जाएगा।

धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा फीचर

इस फीचर का अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा। हालांकि, सभी यूजर्स को ये फीचर तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन अगले कुछ हफ्तों में इसे सभी एंड्रॉयड यूज़र्स के फोन में उपलब्ध कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।