Google Chrome: इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (Indian Computer Emergency Response Team - CERT-In) ने यूजर्स को एक बार फिर से गूगल क्रोम (Google Chrome) को लेकर चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट में CERT-in ने गूगल क्रोम में कई खामियों के बारे में बताया है। CERT-in ने बताया है कि गूगल क्रोम के जरिए यूजर्स का डेटा और सिस्टम की सिक्योरिटी ब्रीच हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी धड़ले से गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि आपका सिस्टम तो हैंग होगा ही, इसके साथ ही आपका पर्सनल डेटा भी चोरी हो सकता है।
CERT-Inने इन खामियों को हाई रिस्क लेवल पर मार्क किया है। फौरन इन पर कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। बता दें कि CERT-In एक ऐसी एजेंसी है, जो साइबर सुरक्षा खतरों को समझने, जानकारी देने और उसे मैनेज करने का काम करती है।
सिस्टम के हैंग होने का खतरा
CERT-In के मुताबिक, गूगल क्रोम में मैलवेयर और दूसरे वायरस को रोकने के मामले में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। क्रोम के जरिए हैकर आपके सिस्टम में मनमाना कोड डाल सकते हैं। सिस्टम को हैंग करके व्यक्तिगत जानकारी के साथ जरूरी डेटा को कैप्चर कर सकते हैं। साइबर हमलावर इन सुरक्षा खामियों का फायदा उठाने के लिए डिजाइन की गई विशेष रूप से तैयार की गई वेबसाइटों पर जाने के लिए अनजान यूजर्स को आश्वस्त करके इन कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।
Google Chrome में कई सिक्योरिटी खामियां हैं जो किसी साइबर अटैकर को आपके पीसी का कंट्रोल दे सकती हैं। ये खामियां प्रॉम्प्ट, वेब पेमेंट्स एपीआई, स्विफ्टशेडर, वल्कन, वीडियो और वेबआरटीसी में शामिल हैं। बता दें कि अटैकर वीडियो में हीप बफर ओवरफ्लो या पीडीएफ में इंटीजर ओवरफ्लो का भी फायदा उठा सकता है। यूजर्स के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि अटैकर यूजर को किसी भी वेबसाइट पर ले जाते हैं। यहां जाकर संवेदनशील डाटा चोरी हो सकता है।
कैसे करें अपने सिस्टम को सुरक्षित
CERT-In के अनुसार अपने डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए गूगल क्रोम को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी गई है। इसमें CERT-In की ओर से बताया गया है कि, जब भी आप अपने गूगल क्रोम को अपडेट करें तो इसके लिए गूगल क्रोम के रिलीज ब्लॉग पर जाकर ही इसे अपडेट करें। ऐसा करने से आपका सिस्टम तो सुरक्षित रहेगा। इसका साथ ही आप साइबर हमलों से भी सुरक्षित रहेंगे। ऐसे में इस लिंक के जरिए अपडेट कर सकते हैं।
लिंक - https://chromereleases.googleblog.com/2023/09/stable-channel-update-for-desktop_27.html