Google Chrome आप भी करते हैं यूज तो हो जाए अलर्ट, हैक हो सकता है कंप्यूटर...सरकार ने दी बड़ी चेतावनी

Google Chrome Warning: कंप्यूटर पर अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल आप भी करते हैं तो तो आपके लिए जरूरी खबर है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने बताया है कि यह चेतावनी उन सभी लोगों और संस्थानों के लिए है जो डेस्कटॉप पर Google Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं, चाहे वे Windows, macOS या Linux का इस्तेमाल कर रहे हों

अपडेटेड May 18, 2025 पर 8:10 PM
Story continues below Advertisement
Google Chrome: गूगल क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है

Google Chrome Warning: लैपटॉप और डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। वहीं कंप्यूटर पर अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल आप भी करते हैं तो तो आपके लिए जरूरी खबर है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने डेस्कटॉप पर Google Chrome इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म के लिए है और इसमें कई सुरक्षा खामियों का ज़िक्र किया गया है, जिनका फायदा उठाकर साइबर हमलावर प्रभावित सिस्टम पर मनमर्जी से कोड चला सकते हैं।

आया बड़ा अलर्ट

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने यह चेतावनी 16 मई 2025 को जारी की गई थी और यह Windows और Mac के उन Chrome वर्जन पर लागू होती है जो 136.0.7103.113/.114 से पहले के हैं, और Linux के उन वर्जन पर लागू होती है जो 136.0.7103.113 से पहले के हैं। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने ब्राउज़र को अपडेट कर लें।


हैकर्स कर सकते हैं ये काम

CERT-In ने चेतावनी दी है कि Google Chrome में पाई गई इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर न सिर्फ सिस्टम को अस्थिर कर सकते हैं, बल्कि संवेदनशील जानकारी भी चुरा सकते हैं। ये खामियां Chrome के लोडर और Mojo कंपोनेंट में पाई गई हैं, जो इंटर-प्रोसेस कम्युनिकेशन से जुड़ा होता है। एजेंसी ने बताया कि कोई साइबर हमलावर यूज़र को एक खतरनाक वेबसाइट पर ले जाकर इन खामियों का फायदा उठा सकता है। अगर यह हमला सफल होता है, तो हैकर यूज़र के सिस्टम पर अपना कोड चला सकता है, जिससे पूरा सिस्टम खतरे में आ सकता है। खास बात यह है कि CVE-2025-4664 नाम की एक खामी का पहले से ही गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए यूज़र्स को तुरंत Chrome अपडेट करने की सलाह दी गई है।

किन यूजर्स को खतरा

CERT-In ने बताया है कि यह चेतावनी उन सभी लोगों और संस्थानों के लिए है जो डेस्कटॉप पर Google Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं, चाहे वे Windows, macOS या Linux का इस्तेमाल कर रहे हों।

क्या करना चाहिए

यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे अपने Chrome ब्राउज़र को तुरंत अपडेट कर लें। Google ने Chrome के वर्जन 136.0.7103.113 और इसके बाद के संस्करणों में जरूरी सुरक्षा सुधार किए हैं। आप Chrome को ब्राउज़र की सेटिंग में दिए गए अपडेट फीचर से या फिर Google के आधिकारिक Chrome ब्लॉग से जाकर आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।