Intel ने इंडिया में अपने 13th Gen Core Processor फैमिली लॉन्च किया है। इनमें 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई9-13900के के साथ छह नए डेस्कटॉप प्रोसेसर्स शामिल हैं। कंपनी ने इंडिया में AMD के Rykzen Series इवेंट के बाद यह ऐलान किया।
Intel ने इंडिया में अपने 13th Gen Core Processor फैमिली लॉन्च किया है। इनमें 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई9-13900के के साथ छह नए डेस्कटॉप प्रोसेसर्स शामिल हैं। कंपनी ने इंडिया में AMD के Rykzen Series इवेंट के बाद यह ऐलान किया।
13वीं पीढ़ी इंटेल कोर सीपीयू की इंडिया में कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, Team Blue ने इसकी पुष्टि की है कि नए प्रोसेसर्स 21 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। इंटेल के 13वीं पीढ़ी डेस्कटॉप सीपीयू कंपनी की Raptor Lake फैमिली के हिस्सा हैं। ये 10एनएम प्रोसेस का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें कंनपी का एक्स86 हाइब्रिड आर्किटेक्चर होता है। कंपनी ने कहा है कि उसने नए प्रोसेसर्स को ज्यादा क्षमतावान बताया है, जिससे सिंगल-थ्रेडेड परफॉर्मेंस 15 फीसदी बेहतर रहेगी।
इंटेल के नए फ्लैगशिप कोर आई9-13900के को दुनिया का सबसे फास्ट डेस्कटॉप प्रोसेसर्स बताया जा रहा है। इसमें 5.8 गीगाहर्ट्ज तक की ब्लेजिंग फास्ट क्लॉक स्पीड के साथ 24 कोर और 32 थ्रेड लगे हैं। 13th Gen Intel Core desktop प्रोसेसर्स के साथ इंटेल नए 700 सीरीज चिपसेट लॉन्च कर रही है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एडवॉन्स फीचर्स हैं।
कुल मिलाकर इंटेल इस लाइन-अप में 22 प्रोसेसर्स जारी करेगी। ये इंटेल के 600 या हाल में ऐलान किए गए 700 चिपसेट मदरबोर्ड्स के साथ काम कर सकेंगे। इस लाइन-अप में इंटेल कोर आई9-13900KF, Core i7-13700k, Core i7-13700KF आदि भी शामिल होंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।