Internet Speed: Sim Card में करें यह छोटा बदलाव, फर्राटेदार स्पीड से चलेगा इंटरनेट

Internet Speed: अगर आप अपने स्मार्टफोन के इंटरनेट की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं तो यह एक छोटी सी ट्रिक अपना सकते हैं। इससे इंटरनेट की स्पीड तेज हो जाएगी

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 12:55 PM
स्मार्टफोन में अच्छी इंटरनेट स्पीड नहीं मिलती है तो इस ट्रिक को जरूर अपनाएं।

Internet Speed: कभी-कभी स्मार्टफोन में भी इंटरनेट की स्पीड काफी कमजोर रहती है। इसका कारण यह हो सकता है कि नेटवर्क कम आ रहा हो। कभी-कभी तो इंटरनेट बिल्कुल ही काम करना बंद कर देता है। लिहाजा इससे कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह से की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक बेहतर ट्रिक दे रहे हैं। इसे फॉलो करने से आपके स्मार्ट फोन के इंटरनेट की स्पीड फर्राटेदार हो जाएगी।

इस आसान ट्रिक से बढ़िया चलेगा इंटरनेट

अपने स्मार्टफोन की इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के लिए आपको बस इस आसान ट्रिक को फॉलो करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले आपको स्मार्ट फोन की सिम कार्ड ट्रे को खोलना होगा। इसके बाद देखें कि सिम कौन से स्लॉट में लगा हुआ है। इंटरनेट के लिए सिम को स्लॉट वन में ही लगाना चाहिए। इस सिम स्लॉट में लगाने पर आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट काफी फास्ट चलता है। इसके साथ ही कॉलिंग भी धुआंधार तरीके से होती है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं थी तो आप भी इस तरीके को ट्राई कर सकते हैं। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिम स्लॉट वन को स्मार्टफोन प्राइमरी सिम कार्ड की तरह प्रयोग होता है।

कहीं आपके Aadhaar कार्ड पर तो नहीं चल रहे कई सारे मोबाइल नंबर, मिनटों में यूं करें चेक


पोजीशन करें चेक

कई बार ऐसा होता है जब सही स्लॉट में सिम कार्ड लगाते हैं उसके बावजूद इसकी पोजीशन थोड़ी इधर उधर हो जाती है। ऐसे में सिम कार्ड ठीक तरह से रीड नहीं हो पाता है। जिससे इंटरनेट की समस्या बनी रहती है। अगर बेहतर इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं तो आपको इसकी पोजीशन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसे चेक करके ही लगाना चाहिए। ताकि इसकी पोजीशन सही तरह से बनी रहे।

इन बातों का भी रखें ध्यान

इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इंटरनेट नेटवर्क में ऑटोमेटिक वाली सेटिंग ऑन हो। इससे स्मार्टफोन बेस्ट कनेक्टिविटी मुहैया कराता है। इसके अलावा बेकार के मोबाइल एप्लिकेशन के बैकग्राउंड डेटा को बंद कर देना चाहिए। ताकि बेहतर इंटरनेट स्पीड हासिल की जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।