कहीं आपके Aadhaar कार्ड पर तो नहीं चल रहे कई सारे मोबाइल नंबर, मिनटों में यूं करें चेक

किसी दूसरे के आधार कार्ड पर फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी कर आर्थिक और दूसरे अपराधों को अंजाम देने की घटनाएं बढ़ती ही रही है। कैसे जानें कि आप के आधार नंबर पर कितने सिम कार्ड जारी हुए हैं?

अपडेटेड Apr 19, 2022 पर 8:24 PM
Story continues below Advertisement
आपको आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर जारी हैं, इसे पता करने के लिए सरकार ने एक पोर्टल बनाया है

प्रत्येक भारतीय के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) अब उसके सबसे अहम दस्तावेजों में से एक बन गया है। इसका इस्तेमाल हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। खासतौर से दूसरे के आधार कार्ड पर सिम कार्ड (SIM Card) जारी करने के मामले। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी आधार से जुड़ी जानकारी किसी के भी साथ शेयर न करें।

मोबाइल सिम कार्ड खरीदने के लिए आपको अपना वैध आधार कार्ड दिखाना होता है और उसके बाद ही आपके नाम से एक सिम जारी किया जाता है। हालांकि, इस बीच किसी अनजान व्यक्ति को दूसरे के आधार कार्ड पर फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

आर्थिक और दूसरे अपराधों को अंजाम देने के लिए अपराधी दूसरों के आधार पर जारी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए यह चेक करते रहना जरूरी है कि कहीं आपके आधार कार्ड नंबर का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है। अब यह पता लगाना काफी आसान है कि आपके आधार से कितने मोबाइल सिम जुड़े हुए हैं।


यह भी पढ़ें- HDFC Ltd का शेयर टॉप 10 मार्केट कैप वाली कंपनियों की लिस्ट से बाहर, भारी बिकवाली से लगा झटका

इसे आप अपने फोन पर ही मिनटों में चेक कर सकते हैं। आपके आधार नंबर पर कितने सिम एक्टिव हैं, इसका पता लगाने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट बनाया है। इसे टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) नाम दिया गया है। इस पोर्टल के जरिए यूजर्स अपने आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबरों की जांच कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर आपको न सिर्फ अपने आधार से लिंक हुए मोबाइल नंबर की जानकारी मिलेगी, बल्कि अगर आपकी जानकारी के बिना कोई मोबाइल नंबर आपके आधार पर जारी है तो आप वहीं इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपने उन पुराने नंबरों को आधार से अनलिंक भी कर सकते हैं, जिनका अब आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

आपके आधार पर जारी हुए मोबाइल नंबरों के बारे में नीचे बताए गए तरीके से पता कर सकते हैं-

1. सबसे पहले वेबसाइट 'https://tafcop.dgtelecom.gov.in/' को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में खोलें।

2. वेबसाइट खुलने के बाद दिए गए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालें।

3. इसके बाद 'Request OTP' बटन पर क्लिक करें।

4. अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को इंटर करें और फिर 'Validate' पर क्लिक करें

5. इसके बाद आपके आधार नंबर से जुड़े सभी मोबाइल नंबर वेबसाइट पर दिखाई देंगे।

6. यहां आप उन नंबरों की रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं जो इस्तेमालृ में नहीं हैं या जिनकी अब जरूरत नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।