iPhone 14 Pro: एप्पल (Apple) आज iPhone 14 series लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही अपकमिंग आईफोन 14 सीरीज की कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी बाहर चुकी हैं। आईफोन 14 के कैमरा से लेकर दूसरे फीचर्स में अपग्रेड की लीक्स भी बाहर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि अपकमिंग आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल्स में ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी मिल सकती है। इतना ही नहीं आईफोन 14 प्रो में सिम लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स e-SIM टेक्नोलॉजी के जरिए फर्राटेदार बातचीत कर सकेंगे।
सिम कार्ड की नहीं होगी जरूरत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 14 Pro में इस बार ई-सिम टेक्नोलॉजी (eSIM Technology) से काम करेगा। कंपनी इस गंभीरता पूर्वक काम कर रही है। कहा जा रहा है कि इ बार iPhone 14 Pro में फिजिकल सिम कार्ड की सुविधा पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो सिम कार्ड नहीं लेना होगा। इसके पहले अफवाह थी कि Apple ऐसा iPhone 15 के मॉडल के साथ कर सकता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि iPhone 14 Pro में यह सुविधा मिल सकती है।
बैटरी में हो सकता है बड़ा बदलाव
आईफोन प्रो 14 का बेस वेरिएंट 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ मिल सकताा है। वहीं 3,200mAh बैटरी और आईफोन 14 प्रो मैक्स में 4,323mAh बैटरी मिल सकती है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन के मुताबिक आईफोन के टॉप मॉडल्स बड़ी बैटरी कैपेसिटी के साथ आ सकते हैं। हालांकि, इन सभी अपग्रेड्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 7 सितंबर, 2022 को Apple iPhone 14 Series के लॉन्च के लिए एक मेगा ईवेंट के जरिए कर रहा है। इस ईवेंट को लाइव स्ट्रीम के जरिए भी देखा जा सकता है।