iPhone 14 Pro: एप्पल (Apple) आज iPhone 14 series लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही अपकमिंग आईफोन 14 सीरीज की कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी बाहर चुकी हैं। आईफोन 14 के कैमरा से लेकर दूसरे फीचर्स में अपग्रेड की लीक्स भी बाहर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि अपकमिंग आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल्स में ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी मिल सकती है। इतना ही नहीं आईफोन 14 प्रो में सिम लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स e-SIM टेक्नोलॉजी के जरिए फर्राटेदार बातचीत कर सकेंगे।
