Get App

अब अंतरिक्ष में भी आएगा फोन‌ कॉल...ISRO ये अमेरिकी सैटेलाइट भेज रचेगा इतिहास

इस साल फरवरी-मार्च में ISRO एक अमेरिकी कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जो मोबाइल फोन से सीधे अंतरिक्ष से कॉल करने की सुविधा देगा। यह मिशन भारत की स्पेस एजेंसी ISRO के लिए खास है क्योंकि पहली बार एक अमेरिकी कंपनी भारत से एक विशाल कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करा रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 9:08 PM
अब अंतरिक्ष में भी आएगा फोन‌ कॉल...ISRO ये अमेरिकी सैटेलाइट भेज रचेगा इतिहास
साल 2025 में इसरो आने वाले 6 महीनों में कई महत्वपूर्ण मिशन लॉन्च होने वाली हैं

भारत पहले ही पूरी दुनिया में अपनी स्पेस एजेंसी लोहा मनवा चुकी है। अब भारत और भी आगे बढ़ने की योजना बना रहा है। साल 2025 इसरो के लिए खास साल होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसरो आने वाले 6 महीनों में कई महत्वपूर्ण मिशन लॉन्च होने वाली हैं। इस महत्वपूर्ण मिशन में गगनयान मिशन और भारत-अमेरिका का अब तक का सबसे महंगा संयुक्त सैटेलाइट NISAR शामिल हैं। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा उस मिशन की हो रही है जिससे बहुत जल्द आपके स्मार्टफोन से सीधे अंतरिक्ष में कॉल करना मुमकिन होगा।

कब लॉन्च होगा यह मिशन

इसरो फरवरी-मार्च 2025 में एक अमेरिकी कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा। जो आपके स्मार्टफोन को सीधे अंतरिक्ष से जोड़ने में सक्षम बनाएगा। इसके जरिए आप बिना किसी स्पेशल हैंडसेट या टर्मिनल के कॉल कर सकते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से कमर्शियल लॉन्च होगा, जिसे इसरो की कमर्शियल विंग न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा अंजाम दिया जाएगा। इससे पहले, भारत ने केवल छोटे अमेरिकी उपग्रहों को लॉन्च किया था, लेकिन यह पहली बार है जब भारत एक विशाल अमेरिकी संचार उपग्रह को समर्पित रूप से लॉन्च करेगा।

कैसे करेगा काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें