मर्सडीज ने अपनी पॉपुलर इकॉनिक ऑफ रोडर G Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन उतार दिया है। खास बात ये है कि बुकिंग शुरु होते ही ये कार पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुकी है। क्या खास है इस कार में इस पर नजर डालें तो मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक जी वैगन जी 580 की कीमत 3 करोड़ रुपए है। जी-टर्न और जी-रोअर इसके कुछ खास फीचर्स हैं। G 580 की रेंज 473 किमी है। इलेक्ट्रिक जी वैगन में 166 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसमें आपको क्वॉड मोटर सेटअप मिलता है। इस सेटअप की वजह से आपको 580HP की पावर मिमती है। क्वॉड मोटर सेटअप की वजह से गाड़ी के चारो पहियों को पावर डिलिवरी मिलती है।
G Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन बिलकुल कंपनी के ISG Wagon जैसी ही दिखती है। हालाकि कुछ ऐसे एलीमेंट हैं जो इसे ISG Wagon के अलग करते हैं। इसमें ऑल नॉकडाउन ग्रिल मिलती है। हेडलैंप को देखेंगे तो यहां पर ब्लैर सराउंड्स दिए गए हैं। इसके बोनट पर आपको एयर को कट करने को लिए थोड़ा सा स्टीपर रैंप मिलता है। इस गड़ी को बेहतर एयरो डाइनेमिक डिजाइन दिया गया है।
G Wagon के इलेक्ट्रिक वर्जन में दिए गए दो एलीमेंट इसको खास बनाते हैं। ये हैं जी-रोअर और जी-टर्न। इनका अनुभव करने के लिए गाड़ी के अंदर जाना पड़ेगा। जी-टर्न का इस्तेमाल करने के लिए आपको गाड़ी को स्टॉर्ट करके डाइनेमिक मोड में जाना होता है। पैनल में जी टर्न पर जाकर आपको पैटल शिफ्टर को स्विच करना होगा। उसके बाद थ्रॉटल देने पर ये गाड़ी एक ही जगह पर 360 डिग्री घूमती दिखेगी।
कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 420 KM की रेंज दे सकती है। साथ ही बड़ी बैटरी पैक आधे घंटे में लगभग 80 फीसदी चार्ज हो सकती है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है, जो 1,164 Nm का टॉर्क और 587 hp की पावर जनरेट करती है। यह EV सिर्फ 4.7 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ लेगी।
इस कार की वाटर वेडिंग कैपेसिटी 850 MM की है। साथ ही गाड़ी में जी-टर्न, जी-स्टीयरिंग और ऑफ-रोड क्रॉल जैसे एडवांस फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, बर्मेस्टर म्यूजिक सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, एयरबैग, एंबियंट लाइट और फोन चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जर भी दिया गया है।