मर्सडीज ने अपनी पॉपुलर इकॉनिक ऑफ रोडर G Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन उतार दिया है। खास बात ये है कि बुकिंग शुरु होते ही ये कार पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुकी है। क्या खास है इस कार में इस पर नजर डालें तो मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक जी वैगन जी 580 की कीमत 3 करोड़ रुपए है। जी-टर्न और जी-रोअर इसके कुछ खास फीचर्स हैं। G 580 की रेंज 473 किमी है। इलेक्ट्रिक जी वैगन में 166 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसमें आपको क्वॉड मोटर सेटअप मिलता है। इस सेटअप की वजह से आपको 580HP की पावर मिमती है। क्वॉड मोटर सेटअप की वजह से गाड़ी के चारो पहियों को पावर डिलिवरी मिलती है।
