OnePlus 9 Pro: हैंडसेट निर्माता कंपनी OnePlus ने पिछले साल अपने सबसे पावरफुल 5G Smartphone वनप्लस 9 प्रो को भारत में लॉन्च किया था। ऐसे में अगर आपकी भी इच्छा इस दमदार स्मार्टफोन को खरीदने की है तो सही समय आ गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस वनप्लस स्मार्टफोन की कीमत में 4200 रुपये की भारी कटौती की गई है। कंपनी ने तीसरी बार दाम घटाए हैं। वनप्लस 9 प्रो में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
OnePlus 9 Pro दो वेरिएंट में है। इसका पहला वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत प्राइस कट के बाद इसे 49,999 रुपये रह गई है। वहीं, फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसे अब सिर्फ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
OnePlus 9 Pro 5G में 6.7-inch की क्वाड HD+ स्क्रीन मिलती है। जिसमें 3216 X 1440 पिक्सल रेज्योलूशन है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक RAM के साथ आता है। स्मार्टफोन में 256GB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। हैंडसेट Android 12 पर बेस्ड Oxygen OS 12 पर काम करता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है। जो 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। 48MP का प्राइमरी कैमरा, साथ में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।