Credit Cards

फ्रिज और दीवार के बीच कितनी होनी चाहिए दूरी, करें ये बदलाव, बिजली बिल हो जाएगा आधा

Refrigerator: बहुत से लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनको नहीं पता कि घर पर फ्रिज कैसे रखना है। एक छोटी सी गलती से बिल में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अब तो गर्मी का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपने फ्रिज के रखरखाव में मामूली बदलाव कर लिया तो आपका बिजली बिल काफी कम हो जाएगा

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
फ्रिज चलाते समय इसे ऑवरलोड नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बार-बार दरवाजा नहीं खोलना चाहिए

Refrigerator: देश भर में गर्मी के मौसम ने दस्त दे दी है। भले ही कुछ जगह बारिश की वजह से ठंडक हो। लेकिन गर्मी शुरू होते ही लोगों को फ्रिज, एसी, कूलर की याद आने लगती है। आज हम आपको फ्रिज के बारे में बता रहे हैं। फ्रिज आमतौर पर सभी रखते हैं। लेकिन इसके रखरखाव के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। ऐसे में बिजली बिल अनाप शनाप आता रहता है। अगर आप अपना बिजली बिल कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने फ्रिज का ठिकाना बदलना होगा।

कुछ लोग फ्रिज को हॉल में रखते हैं। वहीं कुछ लोग इसे किचन में रखते हैं। फ्रिज को रखने की जगह इस बात पर भी निर्भर करती है कि किचन या हाल में कितना स्पेस खाली है। आपने गौर किया होगा कि सभी लोग फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं। हालांकि, कई लोग नहीं जानते हैं कि फ्रिज और दीवार के बीच की दूर कितनी होनी चाहिए?

फ्रिज से दीवार के बीच की दूरी


जानकारों का मानना है कि फ्रिज को दीवार से 6-10 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। इसकी वजह ये है कि फ्रिज को खुद को अंदर से ठंडा रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ठंडे होने के इस प्रोसेस के दौरान ग्रिल के जरिए अंदर से गर्मी निकलती है। यही वजह है कि फ्रिज को सीधे दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। सटाकर रख देने से गर्म हवा ज्यादा बाहर नहीं निकल पाएगी। ऐसे में फ्रिज को ठंडा रखने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जिससे बिजली की खपत बढ़ जाएगी और आपका बिजली बिल भी बढ़ सकता है।

Indian Railways: कितना माइलेज देता है भारतीय रेल का डीजल इंजन? जवाब सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

करें ये उपाय

आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। फ्रिज चलाते समय आपको इसे ऑवरलोड नहीं करना चाहिए। इससे भी बिजली की खपत ज्यादा होती है। खाने और पानी को फ्रिज में रखते समय कवर करना चाहिए। किसी ऐसी चीज में रखना भी बहुत जरूरी है। ताकि Moisture रिलीज किया जा सके। फ्रिज का दरवाज़ा बार-बार नहीं खोलना चाहिए। एक बार फ्रिज से ठंडी हवा निकलने के बाद उसे दोबारा रिस्टोर होने में लंबा समय लग जाता है। सीधा गर्म खाना भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से बिजली की खपत तो ज्यादा होती ही है। इसके साथ ही फ्रिज के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 21, 2023 12:06 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।