स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन्स Galaxy S23 सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिसमें Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल है। Galaxy S23 की भारत में कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Galaxy S23 Plus की कीमत 94,999 रुपये और Galaxy S23 Ultra की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होती है। गैलेक्सी एस23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग 2 फरवरी से सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी। फोन चार कलर ऑप्शन- फैंटम ब्लैक, ग्रीन, क्रीम और लैवेंडर में आते हैं। आइए जानते हैं इनमें क्या खास है।
