Twitter वेरिफाइड अकाउंट का बदला रंग, एलॉन मस्क ने लॉन्च किए 3 कलर, जानिए अपना स्टेटस

Twitter ने वेरिफाइड अकाउंट के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके लिए ट्विटर ने कंपनियों के लिए गोल्ड चेक, सरकार को ग्रे चेक और पर्सनल को ब्लू चेक दिया है। जब तक ऑटोमैटिक व्यवस्था शुरू नहीं हो जाती है। तब तक सभी वेरिफाइड अकाउंट को मैन्युअल रूप से ऑथेंटिकेट किया जाएगा

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 11:19 AM
Twitter में वेरिफाइड अकाउंट के लिए तीन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा

Twitter: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने अपना अपडेटेड अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च (Twitter Verification Program) कर दिया है। पहले सभी वेरिफाइड अकाउंट को ब्लू टिक दिया जाता था। ट्विटर ने अब इसमें बदलाव कर दिया है। अब इसमें कुछ ऐसा डेवलपमेंट आया है, जिसमें कुछ अकाउंट गोल्ड हो गए हैं। इसके तहत अब वेरिफाइड अकाउंट के लिए तीन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। कलर को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से बांटा गया है। अब आपको कौन-कौन से कलर के टिक मिलेंगे, और किस रंग का यूज किसके लिए होगा, यह सब हम आपको विस्तार से बताएंगे।

ट्विटर के मालिक एलनॉ मस्क (Elon Musk) ने कहा कि कंपनियों के लिए 'गोल्डन टिक' दिया जाएगा। सरकारी संस्थानों को 'ग्रे टिक' मिलेगा। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी के लिए पहले की तरह 'ब्लू टिक' दिया जाता रहेगा। नई ऑटोमेटिक व्यवस्था बनने तक इन सभी अकाउंट्स को फिलहाल मैन्युअल रूप से ऑथेंटिकेट किया जाएगा।

पुरानी व्यवस्था से खुल गए थे फेक अकाउंट


द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का ‘ट्विटर ब्लू’ सब्सक्रिप्शन ट्विटर के अपने ट्रस्ट और सेफ्टी स्टाफ की चेतावनी के बावजूद शुरू हो गया। इससे पहले कंपनी ने 7.99 डॉलर यानी 1600 रुपये प्रति माह के अपना ट्विटर अकाउंट वेरिफाई कराने की स्कीम शुरू की थी। जिसका कई लोगों ने दुरुपयोग किया। कई लोगों ने नामचीन लोगों के नाम पर फेक अकाउंट्स बनवाकर वेरिफाई करा लिए गए। कई कंपनियों के भी फेक अकाउंट वेरिफाई हुए और उनसे किए ट्वीट की वजह से शेयर मार्केट में भूचाल आ गया। ऐसे में कई कंपनियों ने ट्विटर को विज्ञापन देना बंद कर दिया। लगातार फ्रॉड को देखते हुए मस्क ने ये सर्विस बंद कर दी।

OTT: भारत सरकार ने पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म Vidly TV पर लगाई पाबंदी, जानिए वजह

इससे पहले 26 नवंबर को ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क (Elon Musk Tweet) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट किया था कि “देरी के लिए खेद है। हम अस्थायी रूप से अगले हफ्ते नया वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च कर रहे हैं। लेकिन वो इस डेट से भी चूक गए। उसके बाद यह सोमवार देर शाम को यह वेरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।