WhatsApp Feature: मेटा (Meta) स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप आए दिन नए फीचर को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। अपने नए फीचर की बदौलत ये चैटिंग ऐप यूजर्स के बीच काफी पापुलर भी हो गया है। व्हाट्सऐप के नए फीचर को लेकर लेटेस्ट खबर आ रही है कि WhatsApp पर एडिट फीचर के बाद एक और कमाल का फीचर आया है। जिसे जानकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। WhatsApp ने iOS और Android दोनों के लिए एक नया फीचर, Voice Note Status पेश किया है। इस नए फीचर से यूजर्स को स्टेटस अपडेट के रूप में वॉयस नोट्स शेयर करने की अनुमति मिल गई है।
यह फीचर यूजर को स्टेटस के तौर पर 30 सेकंड तक के वॉयस नोट को रिकॉर्ड और शेयर करने की सुविधा दी गई है। अगर आपके व्हाट्सऐप पर यह फीचर नजर नहीं आ रहा है, तो एक बार जरूर अपडेट कर लें। नए अपडेट के साथ यह फीचर मिल रहा है।
Voice Note Status Feature
यूजर माइक्रोफोन आइकन टैप करके अपनी आवाज़ रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह स्क्रीन के दाई हैं। हालांकि, वॉट्सएप ने अपने Android और iOS बीटा टेस्टर के साथ फीचर का टेस्ट किया और अब दुनिया भर में हर WhatsApp यूजर इस वॉयस नोट स्थिति तक पहुंच सकता है। कंपनी ने कहा कि उसने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टेटस मैसेज के लिए वॉयस नोट स्टेटस फीचर को जोड़ने का फैसला किया है। WhatsApp औसतन 7 अरब वॉयस मैसेज यूजर्स की ओर से भेजे जाते हैं। वॉयस नोट्स स्टेटस की प्राइवेसी व्हाट्सऐप यूजर के हाथ में होगी। यूजर जिसे चाहेगा वहीं उसका वॉयस नोट्स स्टेटस सुन सकेगा। यानी व्हाट्सऐप यूजर ये चुन सकेगा कि उसका स्टेटस कौन सुन सकेगा और कौन नहीं सुन सकेगा। वॉयस नोट्स स्टेटस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा।
WhatsApp पर ये कंटेंट शेयर करने की थी अनुमति
फिलहाल व्हाट्सऐप के स्टेटस में फोटो, टैक्स्ट और ऑडियो-वीडियो कंटेंट शेयर करने की अनुमति मिली हुई है। व्हाट्सऐप के स्टेटस पर शेयर किए गए इन तीनों तरह के कंटेट 24 घंटे तक एक्टिव बने रहते हैं। उसके बाद खुद-ब-खुद डिलीट भी हो जाते हैं। हालांकि बीच में भी स्टेट्स को हटाया जा सकता है। साल 2017 में पहली बार व्हाट्सऐप ने स्टेटस फीचर को शुरू किया था। अब वॉयस नोट भी शुरू कर सकते हैं।