WhatsApp में होली से पहले बड़ा बदलाव, अब वीडियो कॉल में मिलेगा अधिक प्राइवेसी कंट्रोल

WhatsApp New Features: अब अननोन नंबर्स से आए वॉयस या वीडियो कॉल के बाद नया फीचर मददगार हो सकता है। फीचर आपके कॉन्टैक्ट्स से वीडियो कॉल के लिए भी उपयोगी हो सकता है। खबरों की मानें तो व्हाट्सएप जल्द ही वीडियो कॉल प्राइवेसी अपडेट में इस समस्या पर विचार कर रहा है

अपडेटेड Mar 12, 2025 पर 7:03 PM
WhatsApp New Features: नए अपडेट्स में व्हाट्सएप यूजर्स को पहले से ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल मिलेगा

WhatsApp New Features: लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) नए-नए फीचर्स के साथ यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता रहता है। प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कस्टमाइजेशन को बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म अक्सर खुद को अपडेट करता है। अब दिग्गज अमेरिकी कंपनी ने कई नए फीचर्स रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो यूजर्स के वीडियो कॉल को और भी सुविधाजनक और सुरक्षित बना देंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप अब वीडियो कॉल के लिए एक बड़ा अपडेट लाने जा रहा है। नए अपडेट्स में व्हाट्सएप यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल मिलेगा।

यह प्राइवेसी के प्रति उत्साही लोगों और उन लोगों के लिए एक जीवनरक्षक होगा जिन्हें बहुत सारे अननोन नबर से स्पैम कॉल आते हैं। WhatsApp के कई यूजर्स ने स्पैम कॉल आने की शिकायत की है। इस फर्जीवाड़े को देखते हुए WhatsApp अधिक शक्तिशाली वीडियो कॉल प्राइवेसी सुविधा लेकर आया है।

91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को व्हाट्सएप में इनकमिंग वीडियो कॉल आने पर कैमरा बंद करने का नया ऑप्शन मिल सकता है। नए फीचर को एंड्रॉयड अथॉरिटी ने व्हाट्सएप बीटा वर्जन (एंड्रॉयड के लिए 2.25.7.3) पर देखा है। व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स वन-टू-वन से लेकर एक साथ 32 लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं।


जब यूजर्स वीडियो कॉल प्राप्त करते हैं तो WhatsApp सीधे आपके फ्रंट कैमरे पर खुलता है। फोन आने पर आपको अपने फ्रंट कैमरे का प्रिव्यू भी मिलता है। नए फीचर को यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित करने के तरीके के रूप में देखा जा रहा है।

यूजर्स को कैसे होगा फायदा?

अब अननोन नंबर्स से आए वॉयस या वीडियो कॉल के बाद नया फीचर मददगार हो सकता है। फीचर आपके कॉन्टैक्ट्स से वीडियो कॉल के लिए भी उपयोगी हो सकता है। खबरों की मानें तो व्हाट्सएप जल्द ही वीडियो कॉल प्राइवेसी अपडेट में इस समस्या पर विचार कर रहा है।

हालांकि, यह फीचर अभी तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसके अंदर एक कोड छिपा हुआ है जो बताता है कि यूजर्स को जल्द ही इस बारे में अधिक विकल्प मिल सकते हैं कि उनके साथ वीडियो कॉल कौन शुरू कर सकता है। यूजर्स उन नंबरों से वीडियो कॉल को ब्लॉक कर सकेंगे जो उनकी एड्रेस बुक में ऐड नहीं हैं। यह स्पैम कॉल को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल तुरंत बजने के बजाय अपने आप बंद हो सकती है। इससे यूजर्स को परेशान करने वाले फ़ुल-स्क्रीन कॉल अलर्ट के बजाय एक सूचना मिलेगी। व्हाट्सएप प्राइवेसी सेटिंग्स के तहत एक नया सेक्शन जोड़ सकता है। इससे यूजर्स वीडियो कॉल सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकेंगे। उन्हें प्रोफाइल पिक्चर और ऑनलाइन स्टेटस को नियंत्रित करने की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Raipur News: छत्तीसगढ़ में ED रेड के बाद नोटों की गड्डियां बरामद, रायपुर में इनोवा से मिले साढ़े 4 करोड़ कैश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।