Get App

WhatsApp का आया नया अपडेट, अब इस अंदाज में होगा वीडियो कॉल, मिलेंगे ये मजेदार इफेक्ट्स

WhatsApp: व्हाट्सएप अपनी कॉलिंग सेवाओं को लगातार अपडेट कर रहा है, जिससे यूजर्स मोबाइल या फिर डेस्कटॉप किसी भी डिवाइस पर आराम से कॉलिंग का इस्तेमाल कर सके। छुट्टियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए, व्हाट्सएप ने कुछ नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रहने को और भी सरल बना देंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2024 पर 1:31 PM
WhatsApp का आया नया अपडेट, अब इस अंदाज में होगा वीडियो कॉल, मिलेंगे ये मजेदार इफेक्ट्स
WhatsApp का आया नया अपडेट, अब इस अंदाज में होगा वीडियो कॉल, मिलेंगे ये मजेदार इफेक्ट्स (Photo Credit: Social Media)

व्हाट्सएप का इस्तेमाल रोजाना करोड़ों लोग करते हैं, इस समय शायद ही ऐसा कोई होगा जो मैसेज या फिर वीडियाो कॉल करने के लिए व्हाट्सएप का यूज नहीं करता होगा। इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर रोजाना करीब 2 बिलियन से ज्यादा कॉल किए जाते हैं। इस फीचर को और बेहतरीन बनाने के लिए व्हाट्सएप आए दिन नए-नए अपडेट लेकर आ रहा है। व्हाट्सएप ने आने वाले होलीडे सीजन को ध्यान में रखते हुए मोबाइल प्लेटफॉर्म और डेस्कटॉप पर नए अपडेट किए है। जिससे यूजर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ ऑडियो और वीडियो कॉल पर बात करना और बेहतर हो जाएगा।

व्हाट्सएप ने मोबाइल प्लेटफॉर्म और डेस्कटॉप पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को और अच्छा बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किया हैं। जिसमें यूजर्स वीडियो कॉल्स के दौरान कई नए इफेक्ट्स का चयन कर सकते हैं। इस अपडेट में आप ग्रुप चैट में कॉल में विशेष मेंबर को चुनने का भी विकल्प जोड़ा गया है।

WhatsApp ने जोड़े 10 नए इफेक्ट्स

व्हाट्सएप के इस नए अपडेट में अब आप ग्रुप कॉल करते समय उस व्यक्ति को चुन सकते हैं, जिससे आप बात करना चाहते हैं। पहले ग्रुप कॉल करते समय ग्रुप के सभी लोग शामिल हो जाते थे, लेकिन अब आप कॉल करते समय आप उन लोगों को ही चुन सकते हैं जिससे आप बात करना चाहते हैं। वीडियो कॉल का और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए व्हाट्सएप ने मजेदार इफेक्ट्स को भी जोड़ा है। व्हाट्सएप से वीडियो कॉल करते समय आपको 10 मजेदार इफेक्ट्स चुनने का विकल्प हैं। यूजर्स अब बात करते हुए चाहे तो कुत्ते का कान लगा सकते हैं, आप पानी के अंदर भी दिख सकते हैं, आप माइक्रोफोन पकड़े हुए भी नजर आ सकते हैं। ये इफेक्ट वीडियों कॉल को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें