Get App

WhatsApp की इस सुविधा से सारी टेंशन हो जाएगी खत्म, जल्द मिलेगा Do Not Disturb फीचर, जानिए खासियत

WhatsApp के इस नए फीचर से कॉल करने वाले शख्स को पता भी नहीं चलेगा कि यूजर ने अपने फोन में Do Not Disturb मोड को एक्टिवेट किया हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2022 पर 12:21 PM
WhatsApp की इस सुविधा से सारी टेंशन हो जाएगी खत्म, जल्द मिलेगा Do Not Disturb फीचर, जानिए खासियत
Do Not Disturb फीचर के जरिए यूजर्स अपने काम पर फोकस कर सकते हैं।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर कई नए अपडेट्स जारी करता रहता है। ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके। साथ ही उन्हें कुछ ऐसे ही यूनिक फीचर्स मिल सके, जो चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार और मीनिंग फुल बना दे। इन दिनों कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। यह नया फीचर यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। ज्यादातर उन यूजर्स को काफी फायदा होगा जो आमतौर पर कॉन्फ्रेंस मीटिंग में रहते हैं। दरअसल WABetaInfo ने एक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी Do Not Disturb फीचर ला रही है। जिसमें यूजर्स आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर सकेंगे।

यूजर्स को मिलेगी मिस्ड कॉल की डिटेल

WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp डू नॉट डिस्टर्ब (Do Not Disturb) मोड के नाम से जल्द ही एक नया अपडेट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपडेट को एक्विवेट करने के बाद कांन्फ्रेंस मीटिंग के दौरान आए कॉल की डिटेल यूजर्स को मिलेंगी। गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम (Google Play beta programme) के जरिए बीटा टेस्टर्स इस फीचर की मदद से सभी मिस्ड कॉल की डिटेल ले सकेंगे। इसके आने के बाद सभी बीटा यूजर्स मिस्ड कॉल हिस्ट्री के तहत सभी साइलेंट कॉल की टैगलाइन देख सकेंगे। ये हिस्ट्री उस दौरान की होगी जब यूजर्स अपने ऐप में Do Not Disturb को एक्टिवेट रहेगा। साइलेंट मोड में रखने के दौरान फोन पर आई सभी साइलेंट कॉल की डिटेल मिस्ड कॉल के रूप में यूजर्स को दिखेंगी।

Paytm को लेंडिंग बिजनेस से खासी उम्मीदें, EBITDA प्रॉफिटेबिलिटी के नजदीक पहुंची कंपनी: Vijay Shekhar Sharma

फोन करने वाले को नहीं होगा मालूम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें