WhatsApp लेकर आया नया अपडेट, अब चैटिंग करते यूजर्स सुन सकेंगे वॉयस मैसेज, जानें डिटेल्स

पिछले कुछ दिनों से WhatsApp अपने यूजर्स की डिमांड में रखते हुए नए अपडेट जोड़ रहा है। अब यूजर चैटिंग करते हुए अन्य यूजर्स के वॉइस मैसेज को सुन सकते हैं

अपडेटेड Aug 19, 2022 पर 2:14 PM
अब यूजर चैटिंग करते हुए अन्य यूजर्स के वॉइस मैसेज को सुन सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों से WhatsApp अपने यूजर्स की डिमांड में रखते हुए नए अपडेट जोड़ रहा है। अब यूजर चैटिंग करते हुए अन्य यूजर्स के वॉइस मैसेज को सुन सकते हैं। आप कोई भी वॉयस मैसेज तब तक सुन सकते हैं जब तक Whatsapp खुला हुआ है। आइए जानते हैं इन नए फीचर को

व्हाट्सएप पर आया नया अपडेट

अब यूजर चैटिंग करते हुए अन्य यूजर्स के वॉइस मैसेज को सुन सकते हैं। आप कोई भी वॉयस मैसेज तब तक सुन सकते हैं जब तक Whatsapp खुला हुआ है।


छुपा सकते हैं ऑनलाइन स्टेटस

Whatsapp पर पिछले स्टेटस (‘last seen’) को छुपा सकते हैं। अब यूजर्स अपने ऑनलाइन स्टेटस को अपन कॉन्टेक्ट्स छुपा सकते हैं। WhatsApp यूजर्स को इजाजत दे रहा कि वह अपनी पसंद को लोगों के साथ ही स्टेटस को शेयर कर सकते हैं। आप जिन्हें शेयर नहीं करना चाहते हैं। आप अपनी लास्ट सीन सेटिंग में ‘Who can see when I’m online’ में बदलाव कर सकते हैं। यहां 2 ऑप्शन होंगे। ‘Everyone’ और ‘Same as Last Seen’ पर जाकर बदल सकते हैं।

ये है नया फीचर

कुछ समय पहले Whatsapp ने 'व्यू वन्स मैसेज' नाम से एक फीचर पेश किया था, जिसमें यूजर केवल एक बार देखने के लिए फोटो या वीडियो भेज सकता था, जैसे कि इंस्टाग्राम और स्नैपचैट में होता है। अब Whatsapp एक नया फीचर लेकर आया है जो यूजर्स को मीडिया के स्क्रीनशॉट लेने से लोगों को ब्लॉक करने की इजाजत देगा।

चुपचाप ग्रुप से करें एग्जिट समूहों से बाहर निकलें

हम सभी जानते हैं कि ग्रुप चैट आपको कितना परेशान कर सकते हैं। गुडमॉर्निंग मैसेज आपको परेशान कर देते हैं। ऐसे ग्रुप से अगर आप बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन नहीं कर पाते क्योंकि वह दूसरे लोगों को नाराज नहीं करना चाहते। तो वह बिना किसी को पता लगाए बगैर एग्जिट कर सकते हैं। चैट विंडो पर “left the group” भी नहीं शो करेगा।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स और इंडिया सीमेंट्स पर Kotak Securities के श्रीकांत चौहान से जानें कैसे कमाएं मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।