यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब कस्टम रेडियो स्टेशन बना सकेंगे। द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल (Google) ने यूजर्स के लिए यह नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के तहत यूजर्स रेडियो स्टेशन क्रिएट कर सकेंगे। इसके पहले मौजूद प्लेलिस्ट, रेडियो या एल्बम से गाना सुनना पड़ता था लेकिन नए फीचर के तहत अब यूजर्स अपने पसंदीदा आर्टिस्ट्स के गानों को सुन सकेंगे।
YouTube Music दुनिया की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से एक है। ऐप डेवलपर्स द्वारा पेश किए गए इस नए फीचर का नाम 'क्रिएट ए रेडियो' है। इस नए फीचर को "रेडियो बिल्डर" के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई है।
30 पसंदीदा आर्टिस्ट्स को चुनने की होगी सुविधा
यूजर्स इसमें अधिकतम 30 आर्टिस्ट को चुन सकते हैं और साथ ही यूजर यह भी तय कर सकते हैं कि केवल चुने हुए आर्टिस्ट से म्यूजिक सुनना है या उनकी तरह अन्य आर्टिस्ट को भी शामिल करना है। आप इसमें पॉपुलर, न्यू रिलीज जैसे अलग-अलग फिल्टर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस नए फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको YouTube म्यूजिक ऐप होम फीड पर तब तक नीचे स्क्रॉल करना होगा जब तक कि 'Create a radio' कार्ड न मिल जाए।
इसे होम पेज पर "Your Music Tuner" सेक्शन में एक्सेस किया जा सकता है। Google के प्रवक्ता पॉल पेनिंगटन के अनुसार, इस फीचर का इस्तेमाल YouTube म्यूजिक सब्सक्राइबर्स के साथ-साथ फ्री यूजर्स द्वारा भी किया जा सकता है।
आपकी पसंद के आधार अपडेट हो जाएगा प्लेलिस्ट
कार्ड पर टैप करते ही एक नई स्क्रीन खुलेगी जहां आपको आर्टिस्ट्स की एक लिस्ट दिखाई जाएगी जिसमें से आप अधिकतम 30 आर्टिस्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं। एक बार जब आप नया रेडियो स्टेशन बना लेते हैं तो आपकी पसंद के आधार पर प्लेलिस्ट नए गानों के साथ अपने आप अपडेट हो जाता है। कभी-कभी ऐप पर यह दिखेगा कि चलाने के लिए और कोई गाना उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आपको फ़िल्टर को थोड़ा बदलना पड़ सकता है।