Missing Titanic sub : लापता पनडुब्बी Titan में सवार यात्रियों में पाकिस्तानी अरबपति कारोबारी और उनका बेटा भी

Missing Titanic sub : Titan में ज्यादा ऑक्सीजन नहीं बचा है। इसमें उपलब्ध ऑक्सीजन के गुरुवार सुबह तक खत्म हो जाने की आशंका है। रविवार को यह टाइटैनिक का मलबा यात्रियों को दिखाने के लिए रवाना हुई थी। लेकिन, अटलांटिक महासागर के लिए रवाना होने के 1:45 घंटे बाद ही इससे संपर्क टूट गया। इस पनडुब्बी में कुल पांच यात्री सवार हैं। इनमें पाकिस्तानी कारोबारी शहजादा दाऊद और उनके 18 साल के बेटे के सुलेमान के अलावा ब्रिटिश बिलियनेयर-एक्सप्लोरर हैमिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर Paul Henry Nagaeolet और Stockton Rush शामिल हैं

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement
शहजादा दाऊद की उम्र 48 साल है। वह कराची के ENGRO CORPORATION के वाइस-चेयरमैन हैं।

टाइटैनिक (Titanic) का मलबा दिखाने गई लापता पनडुब्बी में पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उनका बेटा भी सवार हैं। यह पनडुब्बी कुल पांच यात्रियों के साथ रवाना हुई थी। लेकिन, Titan नाम की इस पनडुब्बी के लापता होने की खबर है। इसका पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर कोशिशें जारी हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें ज्यादा ऑक्सीजन नहीं बचा है। इसमें उपलब्ध ऑक्सीजन के गुरुवार सुबह तक खत्म हो जाने की आशंका है। रविवार को यह टाइटैनिक का मलबा यात्रियों को दिखाने के लिए रवाना हुई थी। लेकिन, अटलांटिक महासागर के लिए रवाना होने के 1:45 घंटे बाद ही इससे संपर्क टूट गया।

गुरुवार सुबह तक ऑक्सीजन खत्म हो जाने की आशंका

टाइटन का अंतिम ज्ञात लोकेशन अमेरिका में सेंट जोंस के न्यूफाउंडलैंड से करीब 700 किलोमीटर दूर था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मंगलवार को कनाडा के P-8 एयरक्राफ्ट को उत्तर अटलांटिक में पानी के अंदर कुछ आहट का पता चला था। लेकिन, उसके बाद टाइटन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऑक्सीजन खत्म होने से पहले इसका पता नहीं चला तो यात्रियों की जान को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।


कुल पांच यात्री सवार हैं पनडुब्बी में

इस पनडुब्बी में कुल पांच यात्री सवार हैं। इनमें पाकिस्तानी कारोबारी शहजादा दाऊद और उनके 18 साल के बेटे के सुलेमान के अलावा ब्रिटिश बिलियनेयर-एक्सप्लोरर हैमिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर Paul Henry Nagaeolet और Stockton Rush शामिल हैं। Rush OceanGate Inc के फाउंडर और सीईओ हैं। इसी कंपनी ने समुद्र के नीचे इस साहसिक अभियान का आयोजन किया है।

शहजादा दाऊद Engro Corp के वाइस-चेयरमैन

शहजादा दाऊद की उम्र 48 साल है। वह कराची के Engro Corporation के वाइस-चेयरमैन हैं। उन्होंने 1996 में परिवार के कारोबार से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालनी शुरू की थी। उनका परिवार पाकिस्तान के बड़े कारोबारी परिवारों में से एक है। उनके पिता का नाम हुसैन दाऊद है। 79 साल के हुसैन Dawood Hercules Corporation (DH Corp) के चेयरमैन हैं। यह पाकिस्तान की सबेस बड़ी कंपनियों में से एक है। Engro Corporation इसकी सब्सिडियरी है। दाऊद परिवार लंदन में रहता है। एक महीने से यह परिवार कनाडा में है।

शहजादा ने अमेरिका से की है पढ़ाई

शहजादा दाऊद Seti Institute के ट्रस्टी भी हैं। यह कैलिफोर्निया का एक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है। वह इंग्लैंड में अपनी पत्नी Christine और बच्चों Suleman और Alina के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी मास्टर्स की पढ़ाई अमेरिका में फिलाडेल्फिया यूनिवर्सिटी से की थी। उन्होंने ब्रिटने के बकिंघम यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई भी की है।

सुरक्षित वापसी के लिए दुआएं

Engro Corporation ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, "सिर्फ इतनी जानकारी है कि पनडुब्बी के साथ संपर्क टूट गया है। इसके अलावा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हम किसी तरह की अटकलबाजी से बचने की गुजारिश करते हैं। हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। उनके बारे में कोई जानकारी मिलने या उनके लौटने पर हम इसके बारे में जानकारी शेयर करेंगे।" पाकिस्तान की सरकार ने अब तक लापता पनडुब्बी के बारे में किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।