Get App

Afghanistan Taliban Crisis Live Updates: अफगानिस्तान का नाम बदला, Islamic Emirate of Afghanistan हुआ

अफगानिस्तान के हालात पर आज UN सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2021 पर 6:35 PM
Afghanistan Taliban Crisis Live Updates: अफगानिस्तान का नाम बदला, Islamic Emirate of Afghanistan हुआ

Afghanistan Taliban Crisis Live Updates:  अफगानिस्तान पर तालिबान के करीब-करीब कब्जे के बाद काबुल में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान से निकलने का सिर्फ एक रास्ता काबुल एयरपोर्ट ही बचा है, लेकिन आज वहां फायरिंग के बाद हालात और बिगड़ गए।

फायरिंग के बाद काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रह हैं। फिलहाल अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में लेने का ऐलान कर दिया है 6000 सैनिक उतारने की तैयारी में है।

 

अफगानिस्तान का नाम बदलकर Islamic Emirate of Afghanistan कर दिया गया है।

अफगानिस्तान (Afghanistan Crisis) में तालिबान (Taliban) का कब्जा होने के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग हवाई जहाज में लटक कर जा रहे थे। विमान के हवा में पहुंचते ही वो लोग गिर गए। बताया गया कि यह लोग C-17 विमान पर लटक कर जाना चाह रहे थे। विमान के हवा में पहुंचते ही काबुल हवाई अड्डे के पास ही यह गिर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान से 3 लोग गिरे हैं।

11:45 AM

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार ने एयर इंडिया से कहा है कि वो काबुल से आपातकालीन निकासी के लिए दो विमानों को स्टैंडबाय पर रखे। एयर इंडिया ने काबुल से नई दिल्ली के लिए आपातकालीन ऑपरेशन के लिए एक दल तैयार किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें