पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति और खासकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को लेकर तो चर्चाएं कुछ ज्यादा गर्म है। पद छोड़ने के बाद से ही इमरान के सामने हर दिन एक नई मुसीबत खड़ी होती दिख रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही इमरान खान के तीन विवादित ऑडियो वायरले (Audio Leak) हुए थे। ये मुद्दा अभी खत्म हुआ भी नहीं था कि क्रिकेटर से राजनेता बने खान के और नए विवाद में उलझ गए।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इमरान खान के कथित तौर पर 6 आपत्तिजनक वीडियो लीक (Video Leak) हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभी तक ये वीडियो सिर्फ चुनिंदा लोगों के पास ही हैं। इन लोगों में कुछ बिजनसमैन, पत्रकार और कई दूसरे खास लोग भी शामिल हैं।
आशंका ये भी जताई जा रही है कि ये लोग कभी इन वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी कर सकते हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगेगी। बताया ये भी जा रहा है कि ये सभी वीडियो इमराख खान के करीबी लोगों ने ही रिकॉर्ड कराए थे।
इमरान खान के कुछ ऐसे वीडियो हैं और वो लीक हो गए हैं, ऐसा दावा पाकिस्तान के चर्चित पत्रकार असद तूर ने किया है। तूर ने कहा, "पाकिस्तान में इस समय इमरान खान के कुल 6 अश्लील वीडियो कुछ चुनिंदा लोगों तक पहुंच गए हैं।"
उन्होंने ही ये जानकारी भी दी इन सभी वीडियो को बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि इमरान खान के करीबी लोग ही हैं।
असद तूर ने वीडियो के बारे में बताते हुए कहा, "एक वीडियो में इमरान खान एक महिला के साथ स्विमिंग पूल में अश्लील हरकते कर रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में उन्हें अश्लील बाते करते देखा और सुना जा सकता है।"
कथित लीक ऑडियो में भी इमरान के अश्लील बातें करने के दावे किए गए थे। इसके अलावा इसी तरह से एक और वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एक युवक के साथ संबंध बनाते नजर आ रहे हैं।
एक बार फिर पाकिस्तानी सांसद रह चुकीं आयला मलिक का भी इसमें नाम सामने आ रहा है। क्योंकि ऐसे दावा किए जा रहे हैं कि कथिक लीक वीडियो में से एक में इमरान खान आयला मलिक के साथ नजर आ रहे हैं।
आयला मलिक वहीं महिला हैं, जिनका नाम अश्लील ऑडियो क्लिप में भी आया था। ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं। आयला इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) की सांसद रह चुकी हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इमरान खान की लीक कॉल रिकॉर्डिंग एक स्थानीय पत्रकार सैयद अली हैदर ने एक Youtube चैनल पर अपलोड की थी।
कई पाकिस्तानी मीडिया न्यूज पोर्टल का ऐसे भी दावा है कि ये ऑडियो पाकिस्तान की प्रधानंत्री कार्यालय (PMO) से लीक किया गया है। इस कॉल रिकॉर्डिंग के लीक होने से पाकिस्तान में हर कोई हैरान है।