अल कायदा नेता अयमान अल जवाहिरी की ड्रोन हमले में मौत, अमेरिका ने किया दावा

राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने अलकायता नेता अयमान की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) में CIA के ड्रोन हमले में मारा गया था

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 8:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साल 2011 में लादेन की मौत के बाद जवाहिरी ने अल-कायदा की कमान संभाली थी।

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अल कायदा (Al Qaeda) के सरगना अयमान अल जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri killed) को एक ड्रोन हमले (Drone strike) में मार गिराया है। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अयमान की मौत की पुष्टि की है। अयमान दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों (most wanted terrorists) में से एक था। इतना ही नहीं 11 सितंबर 2001 के हमलों का मास्टरमाइंड भी था।

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि 2011 में इसके फाउंडर ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) के मारे जाने के बाद से आतंकवादी ग्रुप को सबसे बड़ा झटका लगा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा, जवाहिरी ने अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हत्या और हिंसा का एक रास्ता तराशा था। अब न्याय मिल गया है और यह आतंकवादी नेता नहीं रहा। बाइडेन ने कहा कि मेरे निर्देश पर वीकेंड में अफगानिस्तान की राजधानी में सफलता पूर्वक स्ट्राइक की गई। इसमें अलकायदा का सरगना असमान अल- जवाहिरी की मौत हो गई। बाइडन ने आगे कहा- अमेरिका अपने नागरिकों की रक्षा करता रहेगा और हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अपनी क्षमता का प्रदर्शन जारी रखएगा। आज हमने साफ कर दिया है कि चाहे कितना भी समय लगे। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां छिपने की कोशिश करते हैं। हम आपको ढूंढ निकालेंगे।

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव


डॉक्टर से बना था आतंकवादी 

बता दें कि मिस्र के डॉक्टर और सर्जन जवाहिरी ने अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के हमलों में चार विमानों को हाईजैक करने में मदद की थी। लादेन की मौत के बाद अल कायदा की कमान संभाली थी। इससे पहले, जवाहिरी को अक्सर बिन लादेन का दाहिना हाथ और अल-कायदा का मुख्य विचारक कहा जाता था। हाईजैक मामले में 2 विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) के दोनों टावर्स से टकरा गए थे। जबकि तीसरा विमान अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन से टकराया। चौथा विमान शेंकविले में एक खेत में क्रैश हुआ था। इस घटना में 3,000 लोग मारे गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।