अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अल कायदा (Al Qaeda) के सरगना अयमान अल जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri killed) को एक ड्रोन हमले (Drone strike) में मार गिराया है। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अयमान की मौत की पुष्टि की है। अयमान दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों (most wanted terrorists) में से एक था। इतना ही नहीं 11 सितंबर 2001 के हमलों का मास्टरमाइंड भी था।
