Alain Aspect, John F Clauser और Anton Zeilinger को फिजिक्स का नोबेल प्राइज

नोबेल प्राइज कमेटी ने कहा है कि 2022 के फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने ऐसा एक्सपेरिमेंटल टूल डेवलप किया है, जिससे क्वांटम टेक्नोलॉजी के नए युग का सूत्रपात हुआ है

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तीनों वैज्ञानिकों को entangled photons से जुड़ी रिसर्च, Violation of Bell inequalities स्थापित करने और क्वांटम इंफॉर्मेशन साइंस से जुड़े वर्क के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। Alain Aspect, John F. Clauser और Anton Zeilinger को 2022 का फिजिक्स का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इसका ऐलान 4 अक्टूबर को किया गया।

तीनों वैज्ञानिकों को entangled photons से जुड़ी रिसर्च, Violation of Bell inequalities स्थापित करने और क्वांटम इंफॉर्मेशन साइंस से जुड़े वर्क के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 3 अक्टूबर को स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Paabo को मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुने जाने का ऐलान हुआ था।

यह भी पढ़ें : Uttarkashi Avalanche: हिमस्खलन में 10 लोगों की मौत, द्रौपदी का डांडा चोटी पर फंसे थे 29 ट्रैकर्स, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


5 अक्टूबर को रसायन के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान होगा। 6 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान होगा। इकोनॉमिक्स के नोबेल प्राइज विजेता के नाम का ऐलान 10 अक्टूबर को होगा। शांति के लिए नोबेल प्राइज विजेता के नाम का ऐलान 7 अक्टूबर को होगा।

नोबेल प्राइज कमेटी ने कहा है कि 2022 के फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने ऐसा एक्सपेरिमेंटल टूल डेवलप किया है, जिससे क्वांटम टेक्नोलॉजी के नए युग का सूत्रपात हुआ है। क्वांटम स्टेट्स के प्रबंधन की क्षमता विकसित होने से हमारी पहुंच ऐसे टूल्स तक हुई है, जिसके इस्तेमाल की भारी संभावनाएं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।